1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी का बयान, बोले- PoK लेने का समय आ गया है

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी का बयान, बोले- PoK लेने का समय आ गया है

 Edited By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Apr 27, 2025 04:20 pm IST,  Updated : Apr 27, 2025 04:20 pm IST

पहलगाम में आतंकवादी हमले में 26 भारतीयों की जान चली गई थी। इस हमले के बाद से पूरे देश में आक्रोश है। इसे लेकर आज टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पाकिस्तान को सबक सीखाने का समय आ गया है और पीओके लेने का समय आ चुका है।

TMC MP Abhishek Banerjee statement said time has come to take PoK- India TV Hindi
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी का बयान Image Source : PTI

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 भारतीयों की जान चली गई थी। इस हमले के बाद से पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। इस हमले के बाद से भारतीय सेना और भारत सरकार दोनों ही एक्शन मोड में है। इस बीच अलग-अलग दलों के नेताओं द्वारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी पीओके को वापस लेने की बात कही जा रही है। इसी कड़ी में आज ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी ने भी बयान दिया है। रविवार के अभिषेक बनर्जी ने कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को सबक सीखाया जाए और पड़ोसी देश द्वारा कब्जाए गए कश्मीर के हिस्से को वापस लिया जाए।

क्या बोले अभिषेक बनर्जी

तृणमूल सांसद ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘अब समय आ गया है कि उन्हें (पाकिस्तान) उनकी भाषा में सबक सिखाया जाए। अब समय आ गया है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को वापस लिया जाए।’’ उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि ‘‘राजनीति से ऊपर उठकर इस मुद्दे का निर्णायक ढंग से सामना किया जाए।’’ अभिषेक बनर्जी ने कहा, ‘‘पहलगाम में इस अभूतपूर्व आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार चूक की गहराई से जांच करने के बजाय वे एक ऐसे विमर्श को आगे बढ़ाने पर अधिक ध्यान केंद्रित करते दिखते हैं, जिससे एक विशेष राजनीतिक दल को लाभ पहुंचे।’’ 

मुख्तार अब्बास नकवी और गौरव गोगोई ने भी दिया ऐसा बयान

बता दें कि शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बयान देते हुए कहा था,  "इस्लाम को सुरक्षा कवच बना कर इन्सानियत को लहूलुहान करने वाले इन्सानियत और इस्लाम दोनों के दुश्मन हैं।’’ मुख्तार अब्बास नकवी ने इस आतंकी हमले की निंदा की और कहा, ‘इस दौरान भाजपा नेता ने कहा, 'मुल्क के दुश्मनों को सबक सिखाने के लिए देश के सौहार्द, एकता को मजबूत और महफूज रखना होगा। आजादी के अमृत काल में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को भारत का हिस्सा बनाने के संसद के संकल्प को पूरा करने का वक्त आ गया है। भारतीय संसद ने 22 फरवरी 1994 को सर्वसम्मति से संकल्प पारित किया था कि पीओके भारत का हिस्सा है, इसे पाकिस्तान के अनधिकृत कब्जे से मुक्त कराना है। इसीलिये जम्मू-कश्मीर विधानसभा की 24 सीटें आरक्षित की गई हैं।' वहीं कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई भी पीओके को वापस लेने की बात कह चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।