1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. बंगाल में आज अमित शाह जारी करेंगे BJP का घोषणा पत्र, रोजगार-महिला सुरक्षा पर रहेगा विशेष फोकस

बंगाल में आज अमित शाह जारी करेंगे BJP का घोषणा पत्र, रोजगार-महिला सुरक्षा पर रहेगा विशेष फोकस

 Published : Apr 10, 2026 09:23 am IST,  Updated : Apr 10, 2026 09:25 am IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल के लिए बीजेपी का घोषणापत्र जारी करेंगे। इसमें महिलाओं के लिए आर्थिक मदद और युवाओं के रोजगार पर फोकस होगा। साथ ही स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए विशेष पैकेज का ऐलान हो सकता है।

amit shah- India TV Hindi
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। Image Source : PTI

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर आज बीजेपी अपना चुनावी घोषणापत्र जारी करने जा रही है। कोलकाता में एक भव्य समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बीजेपी का संकल्प पत्र जारी करेंगे। बंगाल में बीजेपी अपने संकल्प पत्र में सबसे ज्यादा फोकस अवैध घुसपैठ, महिला सुरक्षा और विकास पर करेगी। इसके साथ ही रोजगार, पलायन, स्वास्थ्य  के मुद्दे पर भी बीजेपी बड़ा ऐलान कर सकती है। किसानों पर भी बीजेपी चुनावी दांव लगा सकती है।

पश्चिमी मेदिनीपुर में चुनावी हुंकार भरेंगे शाह

बीजेपी के संकल्प पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वो 6 गारंटी भी शामिल हो सकती है जिनका ऐलान एक दिन पहले ही पीएम मोदी ने किया था। वहीं, आज गृहमंत्री अमित शाह पश्चिमी मेदिनीपुर में चुनावी हुंकार भरेंगे। अमित शाह दोपहर 3 बजे डेबरा के बालिचक भजहरि हाई स्कूल मैदान रैली को संबोधित करेंगे। शाह की दूसरी रैली शाम 5 बजे खड़गपुर सदर के अतुलमोनी स्कूल में होगी।       

https://x.com/AmitShah/status/2042437640570748945

बंगाल को PM मोदी की क्या-क्या गारंटी?

  • पहली गारंटी: 'TMC ने भय फैलाया बीजेपी भरोसा कायम करेगी'
  • दूसरी गारंटी: 'बीजेपी सरकार में सरकारी सिस्टम सिर्फ जनता के लिए काम करेगी'
  • तीसरी गारंटी: 'हर घोटाले, हर करप्शन, बेटियों के साथ अन्याय की हर फाइल खुलेगी'
  • चौथी गारंटी: 'हर घोटालेबाज की जगह जेल में होगी चाहे कितना बड़ा मंत्री ही क्यों ना हो'
  • पांचवीं गारंटी: 'शरणार्थियों को हर हक मिलेगा और घुसपैठियों को भारत से खदेड़ा जाएगा'
  • छठी गारंटी: 'बीजेपी की सरकार बनते ही सांतवां वेतन आयोग लागू होगा'

यह भी पढ़ें-

वोटिंग से पहले बंगाल में बड़ा उलटफेर, ओवैसी की AIMIM ने हुमायूं कबीर से गठबंधन तोड़ा, क्या है वजह?

बंगाल में तेज हुआ सियासी संग्राम, PM मोदी ने किए तीखे हमले, ममता बनर्जी ने दिया जवाब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।