1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: बीजपुर सीट पर चौथी जीत दर्ज करेगी टीएमसी? जानें सियासी समीकरण

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: बीजपुर सीट पर चौथी जीत दर्ज करेगी टीएमसी? जानें सियासी समीकरण

 Published : Mar 11, 2026 10:09 pm IST,  Updated : Mar 11, 2026 10:09 pm IST

West Bengal Assembly Election 2026: बीजपुर विधानसभा सीट पर इस बार टीएमसी लगातार चौथी जीत हासिल करने की कोशिश करेगी। वहीं बीजेपी भी कड़ी टक्कर देने के मूड में है।

West bengal assembly election 2026- India TV Hindi
बीजपुर विधानसभा सीट Image Source : INDIA TV

West Bengal Assembly Election 2026: बीजपुर विधानसभा सीट पश्चिम बंगाल विधानसभा के 294 सीटों में एक अहम सीट है। यह विधानसभा सीट उत्तर 24 परगना जिले में स्थित है।  2021 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी उम्मीदवार सुबोध अधिकारी ने इस सीट से जीत हासिल की थी। 

बीजपुर विधानसभा सीट का इतिहास

बीजपुर विधानसभा सीट 1951 में अस्तित्व में आया। इस सीट पर अभी तक कुल 17 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। ऐतिहासिक तौर पर इस सीट पर वाम दलों का दबदबा रहा है। वामदलों ने बीजपुर विधानसभा सीट से 11 बार जीत हासिल की है जबकि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस दोनों ने तीन-तीन बार जीत हासिल की है। सीपीआईएम ने नौ बार जीत दर्ज की है जबकि सीपीआई ने दो बार जीत हासिल की है। 2011 में ममता की लहर आने के बाद से लगातार इस सीट से तृणमूल को जीत मिल रही है। 

सियासी समीकरण

यह मुकुल राय का गृह क्षेत्र है। उनके बेटे शुभ्रांशु राय यहां से दो बार 2011 और 2016 में चुनाव जीत चुके हैं। 2021 में बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अब वापस टीएमसी में आने के बाद जमीनी हालात बदल गए हैं। टीएमसी के लिए पार्टी के अंदर पुराने और नए जैसी स्थिति बन सकती है। क्योंकि पूर्व विधायक शुभ्रांशु राय और मौजूदा विधायक सुबोध अधिकारी दोनों एक ही दल में हैं।

2021 के विधानसभा चुनाव नतीजे

2021 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से टीएमसी के सुबोध अधिकारी ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार शुभ्रांशु राय को 13,347 वोटों से शिकस्त दी थी। सुबोध अधिकारी को कुल 66,265 वोट मिले थे जबकि शुभ्रांशु राय को 52,918 वोट हासिल हुए थे। सीपीआईएम तीसरे स्थान पर रही थी। वोट प्रतिशत की बात करें तो सुबोध अधिकारी को कुल 47.95 प्रतिशत और शुभ्रांशु राय को 38.29 प्रतिशत वोट हासिल हुए।

2016 के विधानसभा चुनाव नतीजे

2016 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से टीएमसी उम्मीदवार शुभ्रांशु राय ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने सीपीआई उम्मीदवार निर्झरिणी चक्रवर्ती को 47,954 वोटों से हराया था। शुभ्रांशु राय को कुल 77,773 वोट मिले थे जबकि निर्झरिणी चक्रवर्ती को कुल 29,819 वोट हासिल हुए थे। वहीं वोट प्रतिशत की बात करें तो शुभ्रांशु राय को कुल 55.70 प्रतिशत और निर्झरिणी चक्रवर्ती को 21.35 प्रतिशत वोट मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।