पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का आयोजन जल्द ही होने जा रहा है। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग मार्च की शुरुआत में ही बंगाल में चुनाव की तारीखें जारी करक सकता है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी कमर कस के चुनावी तैयारियों में लगे हुए हैं। चुनाव की तैयारियों के बीच सभी की नजरें राज्य की सिलीगुड़ी विधानसभा सीट पर भी है। बता दें कि सिलीगुड़ी राज्य की सबसे प्रमुख सीटों में से एक मानी जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या है सिलीगुड़ी विधानसभा सीट का सियासी समीकरण।
सिलीगुड़ी विधानसभा सीट पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से एक है और इसका निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 26 है। सिलीगुड़ी दार्जिलिंग लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 7 सीटों में से एक है। सिलीगुड़ी एक सामान्य कैटेगरी की विधानसभा सीट है और SC व ST वर्ग के लिए आरक्षित नहीं की गई है। इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस, भाजपा, लेफ्ट और कांग्रेस प्रमुख दल हैं। बता दें कि वर्तमान में भाजपा के शंकर घोष इस सीट से विधायक हैं।
जानकारी के मुताबिक, सिलीगुड़ी विधानसभा सीट कुल वोटर्स की संख्या 239,026 है। वर्तमान में बंगाल में वोटर लिस्ट के SIR का कार्यक्रम जारी है। ऐसे में वोटर्स की संख्या में बदलाव देखने को मिल सकता है। यह सीट पूरी तरह से शहरी क्षेत्र में आता है और काफी अच्छे वोटर टर्नआउट के लिए जाना जाता है। साल 2021 में हुए विधानसभा चुनाव में सिलिगुड़ी में 78.48 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।
साल 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सिलीगुड़ी सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शंकर घोष ने तृणमूल कांग्रेस के ओम प्रकाश मिश्रा को हराकर जीत हासिल की थी। चुनाव में शंकर घोष को 89,370 यानी 50.03 फीसदी वोट मिले थे। वहीं, ओम प्रकाश मिश्रा को 53,784 यानी 30.11 वोट मिले थे। चुनाव में तीसरे नंबर पर लेफ्ट पार्टी के अशोक भट्टाचार्य रहे थे जिन्हें 28,835 यानी 16.14 फीसदी वोट हासिल हुए थे। चुनाव में कुल वैध वोटों की संख्या 1,78,650 थी।
ये भी पढ़ें- Bishnupur Assembly Election: दलबदल से परेशान बिष्णुपुर की जनता, क्या खत्म होगा टीएमसी का दबदबा?
Bankura Assembly Election: बांकुड़ा सीट पर किसका पलड़ा भारी, जानें सियासी समीकरण
संपादक की पसंद