1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Tarakeswar Assembly Election: पश्चिम बंगाल की तारकेश्वर सीट पर क्या है सियासी समीकरण? यहां जानें

Tarakeswar Assembly Election: पश्चिम बंगाल की तारकेश्वर सीट पर क्या है सियासी समीकरण? यहां जानें

 Published : Mar 02, 2026 02:31 pm IST,  Updated : Mar 02, 2026 02:31 pm IST

Tarakeswar Assembly Election: पश्चिम बंगाल में जल्द ही विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि राज्य की तारकेश्वर विधानसभा सीट पर क्या है सियासी समीकरण और अब तक किस पार्टी का रहा है यहां पर दबदबा।

Tarakeswar Assembly Election- India TV Hindi
तारकेश्वर विधानसभा चुनाव 2026 Image Source : INDIA TV

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि चुनाव आयोग मई महीने की शुरुआत में बंगाल में चुनाव की तारीख घोषित कर सकता है और अप्रैल महीने में चुनाव का आयोजन किया जा सकता है। ऐसे में राज्य में सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में भी जुट चुके हैं। आपको बता दें कि इस चुनाव में राजनीतिक दलों और जनता की नजरें तारकेश्वर विधानसभा सीट पर भी है जो कि काफी प्रमुख सीट मानी जाती रही है। आइए जानते हैं तारकेश्वर सीट पर क्या है सियासी समीकरण।

तारकेश्वर सीट के बारे में जानें

तारकेश्वर विधानसभा सीट पश्चिम बंगाल के हुगली जिले का हिस्सा है और आरामबाग लोकसभा सीट के तहत आती है। आपको बता दें कि तारकेश्वर एक सामान्य श्रेणी की सीट है और एससी व एसटी वर्ग के लिए आरक्षित नहीं है। तारकेश्वर विधानसभा सीट का निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 29 है। इस सीट से वर्तमान में तृणमूल कांग्रेस के रामेंदु सिन्हाराय नेतृत्व कर रहे हैं।

तारकेश्वर विधानसभा सीट पर साल 2024 में कुल वोटर्स की संख्या 244,147 थी। हालांकि, आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट के SIR का काम जारी है। ऐसे में आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है। साल 2021 के विधानसभा चुनाव में तारकेश्वर सीट पर वोटर टर्नआउट 85.86 प्रतिशत रहा था।

बीते चुनाव का परिणाम

साल 2021 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट से तृणमूल कांग्रेस के रामेंदु सिन्ह राय ने जीत हासिल की थी। चुनाव में तृणमूल के रामेंदु सिन्ह राय को 96,698 यानी 46.96 प्रतिशत वोट, भाजपा के स्वप्न दास गुप्ता को 89,214 यानी 43.33 प्रतिशत वोट मिले थे। वहीं, तीसरे नंबर पर CPI(M) के सुरजीत घोष रहे थे जिन्हें 14,595 यानी 7.09 प्रतिशत वोट मिले थे।
  • 1951- पार्वती चरण हाजरा- कांग्रेस
  • 1957- पार्वती चरण हाजरा- कांग्रेस
  • 1962- पार्वती चरण हाजरा- कांग्रेस
  • 1967- राम चटर्जी- मार्क्सवादी फॉरवर्ड ब्लॉक
  • 1969- राम चटर्जी- मार्क्सवादी फॉरवर्ड ब्लॉक
  • 1971- राम चटर्जी- मार्क्सवादी फॉरवर्ड ब्लॉक
  • 1972- बलाई लाल शेठ- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 1977- राम चटर्जी- मार्क्सवादी फॉरवर्ड ब्लॉक
  • 1982- राम चटर्जी- मार्क्सवादी फॉरवर्ड ब्लॉक
  • 1987- शांति चटर्जी- मार्क्सवादी फॉरवर्ड ब्लॉक
  • 1991- शांति चटर्जी- मार्क्सवादी फॉरवर्ड ब्लॉक
  • 1996- प्रतिम चटर्जी- मार्क्सवादी फॉरवर्ड ब्लॉक
  • 2001- प्रतिम चटर्जी- मार्क्सवादी फॉरवर्ड ब्लॉक
  • 2006- प्रतिम चटर्जी- मार्क्सवादी फॉरवर्ड ब्लॉक
  • 2011- रचपाल सिंह- तृणमूल कांग्रेस
  • 2016- रचपाल सिंह- तृणमूल कांग्रेस
  • 2021- रामेंदु सिन्हाराय- तृणमूल कांग्रेस

ये भी पढ़ें- West Bengal Assembly Elections 2026: मेमारी विधानसभा सीट इस बार जोरदार मुकाबले के आसार, जानें सियासी समीकरण

West Bengal Assembly Elections 2026: कटवा विधानसभा सीट पर है TMC का दबदबा, इस बार दिलचस्प मुकाबले के हैं आसार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।