1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: क्या कूचबिहार उत्तर में BJP बचा पाएगी अपनी किला? जानें यहां के लोकल मुद्दे

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: क्या कूचबिहार उत्तर में BJP बचा पाएगी अपनी किला? जानें यहां के लोकल मुद्दे

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Mar 05, 2026 09:45 am IST,  Updated : Mar 05, 2026 09:45 am IST

Coochbehar Uttar Assembly Election: पश्चिम बंगाल की कूचबिहार उत्तर विधानसभा सीट अनुसूचित जाति यानी SC वर्ग के लिए रिजर्व है। यहां पिछले चुनाव में BJP ने तृणमूल कांग्रेस को पटखनी दी थी।

Coochbehar Uttar- India TV Hindi
कूचबिहार उत्तर विधानसभा सीट Image Source : INDIA TV

Coochbehar Uttar Polls: कूचबिहार उत्तर विधानसभा सीट, पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में पड़ती है। यह विधानसभा सीट अनुसूचित जाति यानी SC वर्ग के लिए रिजर्व है और कूचबिहार लोकसभा क्षेत्र का भाग हिस्सा है। वर्तमान में यहां BJP के सुकुमार रॉय विधायक हैं।

विधानसभा चुनाव 2021 में BJP ने TMC को हराया

2021 के विधानसभा चुनाव में BJP के उम्मीदवार सुकुमार रॉय ने तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी बिनय कृष्ण बर्मन को 14 हजार 615 वोटों के अंतर से हरा दिया था। सुकुमार रॉय को 1 लाख 20 हजार 483 वोट मिले थे। वहीं, तृणमूल कांग्रेस के बिनय कृष्ण बर्मन ने 1 लाख 5 हजार 868 वोट पाए थे।

यहां 19.20 फीसदी है मुस्लिम जनसंख्या

प्रशासनिक और भौगोलिक क्षेत्र की बात करें तो इस निर्वाचन क्षेत्र में कूचबिहार-II ब्लॉक शामिल है। 2011 की जनगणना के मुताबिक, कूचबिहार उत्तर की करीब 84.3 फीसदी आबादी ग्रामीण है, जबकि 15.7 प्रतिशत शहरी है। यहां अनुसूचित जाति की जनसंख्या करीब 44.97 प्रतिशत है, जो यहां की सियासत में निर्णायक रोल निभाती है। कूचबिहार उत्तर में मुस्लिम जनसंख्या लगभग 19.20 प्रतिशत है।

फॉरवर्ड ब्लॉक का वोट शेयर तेजी से घटा

2021 में यहां बड़ा बदलाव देखा गया जब BJP ने फॉरवर्ड ब्लॉक और TMC दोनों को पछाड़ते हुए जीत पा ली। फॉरवर्ड ब्लॉक का वोट शेयर 2021 में घटकर केवल 4.7 प्रतिशत रह गया था।

जान लें कि 2024 लोकसभा चुनावों में भी BJP ने कूचबिहार उत्तर विधानसभा सीट में टीएमसी पर अपनी बढ़त बनाए रखी, हालांकि यह बढ़त 2019 के मुकाबले कम होकर 17 हजार 989 वोट ही रह गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।