1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: कालिम्पोंग सीट पर क्या हैं राजनीतिक समीकरण, किसके सिर पर सजेगा जीत का ताज?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: कालिम्पोंग सीट पर क्या हैं राजनीतिक समीकरण, किसके सिर पर सजेगा जीत का ताज?

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Feb 21, 2026 11:31 pm IST,  Updated : Feb 22, 2026 03:50 pm IST

Kalimpong Assembly Election: पश्चिम बंगाल की कालिम्पोंग सीट दार्जिलिंग लोकसभा में है और यहां पर गोरखा समुदाय से जुड़ी पार्टियों का दबदबा रहता है। पिछले चुनाव में यहां BJP उम्मीदवार करीबी अंतर से हार गया था।

कालिम्पोंग विधानसभा...- India TV Hindi
कालिम्पोंग विधानसभा सीट चुनाव 2026 Image Source : INDIA TV

कालिम्पोंग: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। निर्वाचन आयोग ने अभी इसकी तारीखों का ऐलान नहीं किया है लेकिन जल्द ही यहां के विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा होगी। इस बीच हम आपको यहां पश्चिम बंगाल की कालिम्पोंग विधानसभा सीट के बारे में बता रहे हैं।

कालिम्पोंग के पिछले चुनाव में थी कड़ी टक्कर

पश्चिम बंगाल की कालिम्पोंग विधानसभा सीट सामान्य श्रेणी की सीट है। यह दार्जिलिंग लोकसभा क्षेत्र में आती है। यहां अभी रुदेन सदा लेपचा विधायक है। उन्होंने BJP के अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को हराकर जीत हासिल की थी। पिछले विधानसभा चुनाव में कालिम्पोंग विधानसभा सीट पर कड़ी टक्कर दिखी थी यहां भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा के उम्मीदवार रुदेन सदा लेपचा की जीत हुई थी। उन्हें 58 हजार 206 वोट मिले थे। उनका वोट शेयर 37.59 फीसदी रहा। रुदेन सदा लेपचा ने BJP के सुवा प्रधान को 3 हजार 870 वोटों के करीबी अंतर से हरा दिया। 2021 के विधानसभा चुनाव में यहां वोटिंग टर्नआउट 75.37 रहा था।

कालिम्पोंग की आबादी में कौन सा समुदाय प्रमुख

कालिम्पोंग विधानसभा के क्षेत्र की बात करें तो इसमें कालिम्पोंग नगरपालिका, कालिम्पोंग-I और II ब्लॉक, और गोरुबथन ब्लॉक के वोटर शामिल हैं। यहां की आबादी में गोरखा यानी तामांग, गुरुंग, राई, साथ ही लेपचा और भूटिया समुदाय के लोग प्रमुख हैं। 2021 के आंकड़ों के मुताबिक, यहां 2 लाख से ज्यादा मतदाता रजिस्टर थे। जातिगत समीकरण देखें तो 2011 की जनगणना के अनुसार, यहां 29.79 फीसदी के करीब लोग अनुसूचित जनजाति से हैं। वहीं, 6.53 प्रतिशत लोग अनुसूचित जाति से भी हैं।

कालिम्पोंग में किस पार्टी का दबदबा

कालिम्पोंग विधानसभा सीट के पिछले विजेताओं की बात करें तो 2021 में रुदेन सदा लेपचा यहां से जीते थे। इससे पहले 2016 के विधानसभा चुनाव में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (GJM) की सरिता राई, कालिम्पोंग से जीती थीं। विधानसभा चुनाव 2011 में कालिम्पोंग सीट से डॉ. हर्का बहादुर छेत्री जीते थे। वे भी गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (GJM) के उम्मीदवार थे। उससे पहले 2006 के चुनाव में कालिम्पोंग से गोरखा नेशनल लिबरेशन फ्रंट (GNLF) के गौलन लेपचा विजयी हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।