1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल में ममता दीदी का जलवा बरकरार, सभी 6 सीटों पर TMC ने बनाई बड़ी बढ़त

पश्चिम बंगाल में ममता दीदी का जलवा बरकरार, सभी 6 सीटों पर TMC ने बनाई बड़ी बढ़त

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Nov 23, 2024 12:05 pm IST,  Updated : Nov 23, 2024 12:17 pm IST

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जलवा बरकरार है। सभी छह सीटों पर हुए उपचुनाव में उनकी पार्टी के उम्मीदवार आगे हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी- India TV Hindi
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी Image Source : PTI

पश्चिम बंगाल की छह विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज जारी किए जाएंगे। वोटों की गिनती जारी है। इन सभी सीटों पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस यानी TMC उम्मीदवार आगे हैं। 

  1. सीताई: TMC की संगीता रॉय 115311 वोटों से आगे, बीजेपी के दीपक कुमार पीछे
  2. मदारीहाट: TMC के जयप्रकाश टिप्पो 25165 वोटों से आगे, बीजेपी के राहुल लोहार पीछे 
  3. नैहाटी: TMC के सनत डे 44974 वोटों से आगे, बीजेपी के रूपक मित्रा पीछे
  4. हरोआ: TMC के एसके रबीउल इस्लाम 93136 वोटों से आगे, ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट के पियारुल इस्लाम पीछे
  5. मेदिनीपुर: TMC के सुजय हाजरा 22872 वोटों से आगे, बीजेपी सुभाजीत रॉय (बंटी) पीछे
  6. तालडांगरा: TMC के फाल्गुनी सिंघाबाबू  20273 वोटों से आगे, बीजेपी के अनन्या रॉय चक्रवर्ती पीछे

क्या है सीटों का समीकरण?

बता दें कि इन 6 में से पांच सीटें दक्षिण बंगाल में टीएमसी के गढ़ में हैं, जबकि मदारीहाट राज्य के उत्तरी हिस्से में भगवा गढ़ बना रहा है। 2021 में यह सीट बीजेपी ने जीती थी। 2024 के लोकसभा चुनावों में सीटें जीतने वाले विधायकों के इस्तीफे के बाद उनके विधानसभा क्षेत्र खाली हो गए। इसके बाद उपचुनाव की जरूरत पड़ी। 13 नवंबर को हुए उपचुनाव में करीब 69.29 प्रतिशत मतदान हुआ था।

लोकसभा चुनाव का प्रदर्शन

इससे पहले 2024 के लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने बीजेपी को बड़ा झटका दिया था। तब टीएमसी ने पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से 29 पर जीत हासिल की थी। बीजेपी को यहां 12 सीटों पर जीत मिली थी। बीजेपी यह प्रदर्शन 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन से खराब था। वहीं, एक सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी।

ये भी पढ़ें-

Wayanad By Election Result 2024: केरल की वायनाड सीट से प्रियंका गांधी ने बनाई बड़ी बढ़त, बीजेपी को झटका

Budhni By Election Result: शिवराज सिंह की सीट बुधनी का क्या है हाल? यहां जानिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।