1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Dum Dum Election Result 2026 Live Updates: दम दम सीट पर कौन जीता? यहां जानें रिजल्ट

Dum Dum Election Result 2026 Live Updates: दम दम सीट पर कौन जीता? यहां जानें रिजल्ट

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 04, 2026 08:18 am IST,  Updated : May 05, 2026 08:40 am IST

दम दम सीट के नतीजे देखना चाहते हैं तो वह आपको यहां मिलेंगे। गौरतलब है कि इस बार पश्चिम बंगाल में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला।

dumdum- India TV Hindi
दमदम सीट Image Source : INDIA TV

दम दम: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आज सामने आ चुके हैं। ऐसे में अगर आप दम दम सीट के नतीजे जानना चाहते हैं तो वह आपको यहां जानने को मिल जाएंगे। इस सीट पर बीजेपी के अर्जित बख्शी जीते हैं।

क्या है दम दम सीट का इतिहास?

दम दम सीट उत्तर 24 परगना जिले का हिस्सा है। बीते 3 विधानसभा चुनावों में यहां से तृणमूल कांग्रेस को जीत हासिल हुई है। तृणमूल के ब्रात्या बसु साल 2011, 2016 और 2021 में इस सीट से कामयाबी का परचम लहरा चुके हैं। ऐसे में इस बार के चुनाव में अपनी जीत को बरकरार रखना टीएमसी के लिए एक बड़ी चुनौती था। वहीं बीजेपी के लिए ये सीट को हासिल करने का मौका था। 

साल 2021 के चुनावों में यहां से तृणमूल कांग्रेस के ब्रात्या बसु  को 87,999 यानी 47.48 प्रतिशत वोट मिले थे और उन्होंने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रो. बिमल शंकर नंदा रहे थे, उन्हें 61,268 यानी 33.06 फीसदी वोट मिले थे। सीपीआई(एम)के पलाश दास  तीसरे नंबर पर रहे थे। उन्हें 30,653 वोट मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।