1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. West Bengal Election 2026: इस बूथ पर लगी धारा 163, ममता बनर्जी की सीट पर अलर्ट हुआ चुनाव आयोग

West Bengal Election 2026: इस बूथ पर लगी धारा 163, ममता बनर्जी की सीट पर अलर्ट हुआ चुनाव आयोग

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Updated : May 01, 2026 03:00 pm IST

पश्चिम बंगाल में दो चरण में संपन्न हुए चुनाव के बाद अब वोटों की गिनती चार मई को होगी। उससे पहले टीएमसी ने मतपत्रों में हेराफेरी का आरोप लगाया, जिसके बाद स्ट्रांगरूम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा और टीएमसी के बीच तीखी बयानबाजी हुई।

पश्चिम बंगाल चुनाव - India TV Hindi
पश्चिम बंगाल चुनाव Image Source : PTI

पश्चिम बंगाल में 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरण में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है और ईवीएम, बैलेट पेपर को पूरी तरह से सुरक्षित रखा गया है। अब चार मई की सुबह से बैलेट बॉक्स और ईवीएम खुलेंगे औऱ मतगणना शुरू हो जाएगी। इससे पहले एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने के बाद पश्चिम बंगाल में हंगामा शुरू हो गया है। टीएमसी ने स्ट्रांग रूम के भीतर अनियमितता का आरोप लगाया है और इससे संबंधित वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किया है। हालांकि चुनाव आयोग और हाई कोर्ट का कहना है कि किसी भी तरह की गड़बड़ी होने का कोई चांस ही नहीं है। अब भाजपा और टीएमसी के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है।

टीएमसी नेताओं का धरना
Image Source : PTIटीएमसी नेताओं का धरना

जानें इस खबर से जुड़े अपडेट्स

 

बंगाल में TMC और BJP के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा जारी

Auto Refresh
Refresh
  • 2:52 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    सखावत मेमोरियल स्कूल के बाहर धारा 163 लागू

    तनाव की सूचना मिलते ही कोलकाता पुलिस ने सखावत मेमोरियल स्कूल के बाहर और आसपास के क्षेत्र में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 163 लागू कर दी है।

  • 2:40 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    वोटों की गिनती 459 सेंटर्स पर होगी

    काउंटिंग सेंटर का डिटेल्स, टोटल 459 सेंटर बनाए गए हैं। इन काउंटिंग सेंटर पर ही वोटों की गिनती होगी।

  • 1:28 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    अभिषेक बनर्जी कल बैठक करेंगे

    एआईटीसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी कल सभी मतगणना एजेंटों और संबंधित दल के हितधारकों के साथ एक वर्चुअल बैठक करेंगे।

  • 1:20 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    4 मई को दीदी चली जाएंगी, इसीलिए झूठा प्रोपेगैंडा फैला रही हैं-केशव मौर्य

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "4 मई को दीदी चली जाएंगी, इसीलिए वह यह सब कह रही हैं और झूठा प्रोपेगैंडा फैला रही हैं। EVM लूटना, बूथ लूटना न तो BJP की संस्कृति है और न ही हमारे कार्यकर्ता ऐसा करते हैं। यह तो TMC की नीति रही है... लोगों के आशीर्वाद से, हम पश्चिम बंगाल में भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, "महिलाओं के प्रति जो नफ़रत अखिलेश यादव ने दिखाई है, उसके बाद वह मुश्किल में हैं। उन्हें महिलाओं से माफ़ी मांगने के लिए एक यात्रा निकालनी चाहिए।"

  • 11:34 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    बीजेपी और चुनाव आयोग का गठजोड़-प्रमोद तिवारी

    पश्चिम बंगाल में स्ट्रांग रूम के मामले पर बोले प्रमोद तिवारी, बीजेपी और चुनाव आयोग का गठजोड़ किसी से छिपा नहीं है। जब भी चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए जाते हैं बोलने के लिए सामने बीजेपी आती है।

  • 11:01 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    हम जान की बाजी लगाकर लड़ेंगे-ममता बनर्जी

    स्ट्रांगरूम से बाहर निकलते ही ममता बनर्जी ने कहा कि अगर कोई ईवीएम मशीन चुराने या गिनती में छेड़छाड़ करने की कोशिश करता है तो हम जान की बाजी लगाकर लड़ेंगे।

  • 10:58 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    सहायक धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं-निशिकांत दुबे

    निशिकांत दुबे ने अवैध घुसपैठ के मुद्दे पर टीएमसी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पार्टी के "सहायक धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं।" 'X' पर एक पोस्ट में, भाजपा सांसद ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने खुद को बांग्लादेशी सांसद बताया और कहा कि अगर पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार सत्ता में आती है, तो वह अवैध घुसपैठ को रोक देगी और बांग्लादेशी मुसलमानों को राज्य से बाहर कर देगी। 'X' पर दुबे ने लिखा, "बांग्लादेश के सांसद अख्तर हुसैन ने आज बांग्लादेश की संसद में कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत से घुसपैठ रुकेगी और बांग्लादेशी मुसलमानों को बाहर निकाल दिया जाएगा; यह खतरनाक है। तृणमूल कांग्रेस के सहयोगी धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं।"

    (ANI)

  • 10:02 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    "चोर मचाए शोर", भाजपा का बड़ा आरोप

    टीएमसी नेताओं के स्ट्रांग रूम के सामने धरने पर एंटाली से भाजपा उम्मीदवार प्रियंका तिबरेवाल ने कहा, "चोर मचाए शोर। यहां सब कुछ सीसीटीवी की निगरानी में है - स्ट्रांग रूम, स्ट्रांग रूम के बाहर का इलाका और हर जगह। तो फिर ये लोग इतने परेशान क्यों हैं? इनके प्रतिनिधि बाहर बैठे हैं। टीएमसी का यह पहला चुनाव नहीं है। उन्हें प्रक्रिया पता है..."

    (एएनआई)

  • 9:54 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    स्ट्रांग रूम के बाहर बढ़ाई गई सिक्योरिटी

    खुदीराम अनुशीलन केंद्र पर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। कल रात के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद आज खुदीराम अनुशीलन केंद्र को बड़े बैरिकेड्स से घेर दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए बाहर सेंट्रल फोर्स तैनात की गई है। कोलकाता पुलिस के अधिकारी भी मौजूद हैं। इस बीच, बेलेघाटा से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार कुणाल घोष नज़र रखने के लिए पहुंच गए हैं।

     

  • 9:51 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    भाजपा ने ममता बनर्जी पर लगाया आरोप

    भाजपा के समर्थकों ने भबानीपुर सीट पर तृणमूल कांग्रेस की गाड़ी को घेर लिया और आरोप लगाया कि सीएम ममता बनर्जी जब आईं थीं तो उस वाहन में कुछ लेकर आईं थीं। इसे लेकर सामने आईं तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ममता की गाड़ी के आसपास काफी संख्या में लोग मौजूद हैं। हालांकि, अब तक साफ नहीं है कि इसे लेकर पुलिस या चुनाव आयोग के पास शिकायत दर्ज कराई गई या नहीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।