1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. प्रत्याशी जहांगीर खान की सीट फलता में सड़क पर उतरे वोटर, TMC नेताओं पर लगाया धमकाने का आरोप; जानें क्या-क्या बताया

प्रत्याशी जहांगीर खान की सीट फलता में सड़क पर उतरे वोटर, TMC नेताओं पर लगाया धमकाने का आरोप; जानें क्या-क्या बताया

 Reported By: Manish Bhattacharya Edited By: Vinay Trivedi
 Published : May 02, 2026 01:50 pm IST,  Updated : May 02, 2026 02:15 pm IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का परिणाम आने से पहले साउथ 24 परगना जिले के फलता क्षेत्र में तनाव के हालात बन गए हैं। वोटों की काउंटिंग से पहले यहां लोकल लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

west Bengal falta protest- India TV Hindi
TMC प्रत्याशी जहांगीर खान के विधानसभा क्षेत्र फलता में वोटर्स धमकाए जाने का आरोप लगा रहे हैं। Image Source : JAHANGIR KHAN (FACEBOOK)/ANI

Falta Protest Voters: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का परिणाम आने से पहले साउथ 24 परगना जिले के फलता क्षेत्र में तनाव के हालात बन गए हैं। 4 मई को होने वाली वोटों की काउंटिंग से पहले यहां लोकल लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शन करने वाले लोगों का आरोप है कि TMC नेता उनको धमका रहे हैं और चुनाव का रिजल्ट आने से पहले ही दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। जानें प्रदर्शनकारियों ने और क्या-क्या बताया।

पीड़ितों ने पुलिस से की आरोपियों पर एक्शन की मांग

एक युवक ने कहा, 'हम लोगों ने कल कहा था कि हमें यहां पर डराया-धमकाया जा रहा है। हम लोगों ने पुलिस ने आरोपियों को अरेस्ट करने के लिए कहा था, लेकिन अभी 26 घंटे हो गए हैं लेकिन किसी को भी अरेस्ट नहीं किया गया। हम लोग फिर से पुलिस को बोलने गए थे कि वे बच्चों को मार रहे हैं। घर की महिलाओं-बच्चियों पर हमला कर रहे हैं।'

मुझे तो वोट डालने का मौका भी नहीं मिलता- पीड़ित

एक अन्य पीड़ित ने बताया कि मैं जब वोट डालने गया तो देखा कि ये लोग मतदान केंद्र से 100 मीटर पहले ही बैठे थे। इन्होंने हमसे कहा कि आपका वोट हो गया। आप घर चले जाओ। इसी वजह से मुझे वोट देने का मौका ही नहीं मिला। मेरे अलावा भी यहां बहुत सारे लोग हैं, जिन्हें वोट देने को नहीं मिला।

ग्रामीण ने प्रधान पर लगाया धमकाने का आरोप

फालता के युवक ने कहा कि वोटिंग जब हो गई, उसके बाद अचानक से गांव में यहां का प्रधान कुछ लोगों के साथ आया, खासतौर पर ऐसे लोगों के बारे में पता किया, जिन्होंने बीजेपी को वोट दिया है। वे लोग ऐसे लोगों को पकड़ कर मार रहे हैं।

ऐसी स्थिति के मद्देनजर प्रशासन ने क्षेत्र में भारी सुरक्षा बल तैनात हैं। CRPF का एक बख्तरबंद वाहन भी फलता में तैनात है, ताकि किसी भी अप्रिय दशा से निपटा जा सके। इसके साथ ही, Rapid Action Force के जवान भी क्षेत्र में लगातार गश्त कर रहे हैं। हालांकि, इसके बावजूद लोग खुद को पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से धमकाए जाने का आरोप लगा रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।