1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. मां की लाश के पास तीन दिनों तक बैठा रहा बेटा, पड़ोसियों को आई दुर्गंध तब खुला मामला

मां की लाश के पास तीन दिनों तक बैठा रहा बेटा, पड़ोसियों को आई दुर्गंध तब खुला मामला

 Edited By: Sudhanshu Gaur
 Published : Dec 02, 2023 11:22 pm IST,  Updated : Dec 02, 2023 11:22 pm IST

पड़ोसियों ने पुलिस को यह भी बताया कि दोनों मां-बेटे ज्यादा किसी से मिलते-जुलते नहीं थे और स्थानीय लोगों से कम ही बातचीत करते थे। यहां तक कि पड़ोसियों ने भी शायद ही कभी किसी मेहमान को उनके घर पर आते देखा हो।

मां की लाश के पास तीन दिनों तक बैठा रहा बेटा - India TV Hindi
मां की लाश के पास तीन दिनों तक बैठा रहा बेटा Image Source : सांकेतिक तस्वीर

हुबली: मां और बेटे का एक ऐसा रिश्ता है जो मृत्यु के बाद भी खत्म नहीं होता है। मां अपने बेटे के लिए और बेटा अपने मां के लिए कुछ भी करने को तैयार रहता है। ऐसा ही कुछ हुआ पश्चिम बंगाल में, जहां एक बेटा पानी मृतक मां के शव के पास तीन दिनों तक बैठा रहा। जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में पुलिस ने शनिवार को एक 35 वर्षीय व्यक्ति को बचाया, जो पिछले तीन दिनों से अपने घर का दरवाजा अंदर से बंद करके मां के शव के पास बैठा था।

पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना 

घटना की सूचना हिंद मोटर से दी गई। मामला तब सामने आया जब शनिवार को स्थानीय लोग उस फ्लैट से निकलने वाली दुर्गंध से चिंतित हो गए, जहां मां-बेटे रुके थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़ा और देखा कि युवक अपनी मां के शव के पास चुपचाप बैठा हुआ है। मृतका की पहचान 65 वर्षीय कल्याणी हाजरा के रूप में की गई है। वह एक सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी थी, जिनकी लगभग तीन दिन पहले मौत हो गई थी। वह अपने 35 वर्षीय बेटे सुभ्रनील हाजरा के साथ रहती थी, जिसके बारे में माना जाता है कि वह मानसिक रोग से पीड़ित है।

पिछले तीन दिनों से बंद था घर का दरवाजा 

उनके पड़ोसियों और घरेलू नौकरों ने पुलिस को बताया कि फ्लैट का दरवाजा पिछले तीन दिनों से बंद था। यहां तक कि जब घरेलू सहायिका हर सुबह आती थी, तब भी सुभ्रनील ने यह दावा करते हुए उसे प्रवेश की अनुमति नहीं दी कि उसकी मां गहरी नींद में सो रही है। एक पड़ोसी ने कहा, ''शुक्रवार शाम से ही घर से दुर्गंध आनी शुरू हो गई थी। लेकिन हल्की गंध होने के कारण हममें से किसी को कुछ शक नहीं हुआ। लेकिन शनिवार की सुबह दुर्गंध बर्दाश्त से बाहर थी। जब घरेलू नौकर ने हमें सुभ्रनील के अजीब व्यवहार के बारे में बताया, तो हमने पुलिस को सूचित करने का फैसला किया।''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।