1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. West Bengal: बंगाल के जलपाईगुड़ी में बड़ा हादसा, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने से आठ लोगों की मौत, कई लापता

West Bengal: बंगाल के जलपाईगुड़ी में बड़ा हादसा, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने से आठ लोगों की मौत, कई लापता

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Oct 06, 2022 06:20 am IST,  Updated : Oct 06, 2022 10:50 am IST

West Bengal: विसर्जन समारोह में शामिल होने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग माल नदी के किनारे जमा हो गए थे। तभी स्थानीय माल नदी में अचानक बाढ़ आई, इससे विसर्जन के दौरान डूबने का हादसा हो गया।

Jalpaiguri Accident- India TV Hindi
Jalpaiguri Accident Image Source : INDIA TV

Highlights

  • प्रशासन की टीमें राहत और बचाव के काम में जुटीं
  • मात्र दो मिनट में आई बाढ़, संभलने का मौका ही नहीं मिला
  • आगरा में भी हादसा, विसर्जन के दौरान 3 युवक यमुना में डूबे

West Bengal:  पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। डीएम मौमिता गोदारा के अनुसार विसर्जन के दौरान स्थानीय माल नदी में अचानक आई बाढ़ से  8 लोग डूब गए। कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। यह घटना बुधवार देर  हुई जब विसर्जन समारोह में शामिल होने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग माल नदी के किनारे जमा हो गए थे।

प्रशासन की टीमें राहत और बचाव के काम में जुटीं

डीएम मौमिता गोदारा ने बताया 'अब तक आठ शव निकाले जा चुके हैं और हमने करीब 50 लोगों को सुरक्षित निकाला है।’ उन्होंने कहा कि 'खोज और बचाव अभियान जारी है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन बचाव कार्य में जुटा हुआ है।' वहीं जलपाईगुड़ी के एसपी देवर्षि दत्ता ने बताया कि अभी 20-25 लोग लापता हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

कुछ को पास में खड़े लोगों ने बचा लिया

दरअसल, माल नदी में दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन का कार्यक्रम चल रहा था। तभी माला नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने लगा। पानी का अचानक तेज बहाव आया। नदी के तेज बहाव के बीच दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए कई लोग उतरे हुए थे। तेज बहाव में करीब 40 से अधिक लोग बह गए। जबकि कुछ को पास में खड़े लोगों ने बचा लिया। 

राहत और बचाव कार्य के लिए ली जा रही जेसीबी की मदद

फिलहाल प्रशासन की तत्परता से जेसीबी की मदद से राहत और बचाव का काम शुरू हुआ है, लेकिन पहाड़ से तेज गति से हो रहे पानी के बहाव के कारण लोगों को बाहर निकालने में काफी समस्या हो रही है। जलपाईगुड़ी की डीएम मौमिता गोदरा बसु पूरे हालात पर निगरानी बनाई हुई हैं। माल सुपर स्पेशियलिटी और माल महकमा अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया है।

मात्र दो मिनट में आई बाढ़, संभलने का मौका ही नहीं मिला

बताया जाता है कि माल नदी पहाड़ी नदी है। नदी का जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन ने अनाउंसमेंट किया था, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि एक से दो मिनट में ही पानी लोगों तक पहुंच आया। इससे प्रशासन और लोगों को संभालने का मौका नहीं मिला। जानकारी के मुताबिक 13 लोगों को नदी के दूसरे किनारे से रेस्क्यू किया गया है।

यूपी: आगरा में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान 3 युवक यमुना में डूबे

उधर, यूपी में आगरा में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान 3 युवक यमुना में डूबे गए। CO मयंक तिवारी ने कहा, "विसर्जन के दौरान थाना सिकंदरा में एक युवक और थाना न्यू आगरा में 2 युवक यमुना नदी में डूब गए थे। देर शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। आज भी तलाशी अभियान चलाया जाएगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।