Tarakeswar Election Result 2026 Updates: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। राज्य में पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर वोटिंग कराई गई थी। वहीं, 29 अप्रैल को दूसरे चरण में 142 सीटों पर वोटिंग हुई थी। इस बार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड वोटिंग दर्ज की गई है। 92 फीसदी से ज्यादा लोगों ने इस बार चुनाव में मतदान किया है। वोटिंग के बाद आज 4 मई को पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं। इस चुनाव में राज्य की तारकेश्वर सीट भी हॉट सीट मानी जा रही है जिसपर सभी दलों और लोगों की भी नजरें हैं। पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर सीट पर भाजपा के संतु पान को जीत मिली है।
कौन-कौन हैं उम्मीदवार?
तारकेश्वर विधानसभा सीट पर करीब दर्जनभर निर्दलीय और विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। हालांकि, इस सीट पर मुख्य मुकाबला चार दलों- तृणमूल कांग्रेस (TMC), भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (CPIM) के बीच है। तारकेश्वर सीट पर तृणमूल कांग्रेस ने एक बार फिर से अपने वर्तमान विधायक रामेंदु सिंहराय को टिकट देकर मैदान में उतारा है। वहीं, भाजपा ने संतु पान को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की ओर से भबानी प्रसाद मंडल चुनाव मैदान में हैं तो वहीं, CPIM की ओर से आदेश खमरुई चुनाव लड़ रहे हैं।
किसे कितने वोट मिले?
तारकेश्वर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संतु पान ने जीत हासिल कर ली है। संतु पान को चुनाव में 116901 वोट मिले और उन्होंने 30999 वोटों से जीत हासिल की। दूसरे नंबर पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार रामेंदू सिंह राय रहे जिन्हें 85902 मिले। तीसरे नंबर पर CPIM के आदेश खमरूई रहे। उन्हें चुनाव में 9616 वोट मिले।
आपको बता दें कि तारकेश्वर सीट पर बीते तीन विधानसभा चुनाव से लगातार तृणमूल कांग्रेस की जीत हो रही थी। पश्चिम बंगाल की तारकेश्वर विधानसभा सीट पर राज्य चुनाव के दूसरे चरण में 29 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। अब तारकेश्वर समेत राज्य की सभी 294 सीटों के परिणाम 4 मई को सामने आ गए हैं।