1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. West Bengal: 'आपका मध्य प्रदेश इतना क्यों बढ़ रहा है', कार्यकर्ता का पेट देख बोलीं ममता बनर्जी

West Bengal: 'आपका मध्य प्रदेश इतना क्यों बढ़ रहा है', कार्यकर्ता का पेट देख बोलीं ममता बनर्जी

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 31, 2022 06:55 pm IST,  Updated : May 31, 2022 07:10 pm IST

West Bengal: वीडियो में ममता बनर्जी अपनी पार्टी के एक कार्यकर्ता से उनके बढ़े हुए पेट को लेकर पूछती हैं, जिसे सुनकर कार्यक्रम में मौजूद लोग हंसने लगते हैं।

Mamata Banerjee - India TV Hindi
Mamata Banerjee  Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • कार्यकर्ता से उनके बढ़े हुए पेट को लेकर ममता ने किया सवाल
  • आपका पेट बढ़ रहा है, आप किसी भी दिन गिर सकते हैं: ममता
  • 'रोजाना व्यायाम करता हूं, लेकिन रोज सुबह पकौड़ी खा लेता हूं'

West Bengal: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ये वीडियो एक समीक्षा कार्यक्रम का है। वीडियो में ममता बनर्जी अपनी पार्टी के एक कार्यकर्ता से उनके बढ़े हुए पेट को लेकर पूछती हैं, जिसे सुनकर कार्यक्रम में मौजूद लोग हंसने लगते हैं।

दरअसल, कार्यक्रम में मौजूद झालदा नगरपालिका के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, ममता बनर्जी से अपनी बात कहने के लिए खड़े हुए थे। इस बीच, ममता बनर्जी ने पूछा कि आपका पेट इतना बाहर क्यों है? तंज कसते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि आपके पास इतना बड़ा मध्य प्रदेश कैसे हो सकता है? जिस तरह से आपका पेट बढ़ रहा है, आप किसी भी दिन गिर सकते हैं। बता दें कि पेट शरीर के मध्य भाग में होता है, इसलिए बनर्जी ने मध्य प्रदेश से पेट की तुलना की है।

कार्यकर्ता ने दिया मजेदार जवाब

तंज करने के बाद ममता ने उनसे पूछा कि इसका क्या राज है, तो सुरेश अग्रवाल ने भी इसका मजेदार जवाब दिया। उन्होंने कहा, "मैं हर रोज डेढ़ घंटे व्यायाम करता हूं, लेकि रोज सुबह पकौड़ी खा लेता हूं। मुझे पकौड़ी बहुत ज्यादा पसंद है।" इस पर ममता बनर्जी ने सुरेश को पकौड़ी कम खाने की सलाह दी। ममता ने कहा, "रोज पकौड़ी खाओगे, तो वजन कभी भी कम नहीं होगा।"

यहां देखें वीडियो

सुरेश ने ममता बनर्जी को बताया कि उनका वजन 125 किलो होने का बाद भी उन्हें ना तो ब्लड प्रेशर की परेशानी रहती है, ना ही डायबिटीज की। इस पर ममता ने कहा, लिवर की समस्या हो सकती है। ममता ने पूछा कि कौन सी एक्सरसाइज करते हैं? अग्रवाल ने बताया कि वे रोज प्राणायाम और 1000 कपालभाति करते हैं। इस पर सीएम ममता कहती हैं कि उन्हें इस बात पर यकीन नहीं है। 

1000 कपालभाति करने पर 10 हजार देने की बात कहीं

ममता ने कहा कि अगर वह 1000 कपालभाति कर अपनी फिटनेस का प्रदर्शन करेंगे, तो उन्हें 10 हजार रुपये देंगी। इस पर अग्रवाल कहते हैं कि कपालभाति केवल सुबह जल्दी या शाम 5 बजे के बाद करनी चाहिए, इसलिए वो अभी नहीं कर पाएंगे। इसके बाद ममता बनर्जी ने चुटकी लेते हुए कहा, आप कपालभाति ठीक से नहीं कर पाते होंगे, इसलिए आपका पेट इतना बड़ा है। 

बता दें कि सीएम ममता बनर्जी जब कभी जिलों के प्रशासनिक दौरे पर जाती हैं, तो वे सुबह की सैर के लिए जाती हुई कैमरे में कैद हो जाती हैं। वे अपनी हेल्थ का पूरा ध्यान रखती हैं। वह ट्रेडमिल पर हर दिन कई मील चलने के लिए जानी जाती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।