1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान कैसा रहेगा मौसम? जानिए IMD का अनुमान

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान कैसा रहेगा मौसम? जानिए IMD का अनुमान

 Published : Sep 28, 2025 11:53 pm IST,  Updated : Sep 28, 2025 11:56 pm IST

बता दें कि पिछले दिनों जिस तरह की बारिश हुई और पूरा कोलकाता डूब गया था इससे लोगों को फिर से बारिश का डर सता रहा है। मौसम विभाग ने बंगाल में एक बार फिर एक निम्न दवाब की चेतावनी दी है।

Durga puja- India TV Hindi
दुर्गा पूजा Image Source : PTI

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के अवसर पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुमानों के मुताबिक नवमी से एकादशी तक निम्न दबाव के कारण भारी बारिश के आसार हैं। कोलकाता और दक्षिण 24 परगना जैसे जिलों में बारिश की आशंका जताई गई है। हालांकि षष्ठी से अष्टमी तक मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है लेकिन पूजा के आखिरी दिनों मौसम में बदलाव के चलते भारी बारिश हो सकती है।

पूजा के आखिरी दिनों में बारिश

बता दें कि पिछले दिनों जिस तरह की बारिश हुई और पूरा कोलकाता डूब गया था इससे लोगों को फिर से बारिश का डर सता रहा है। मौसम विभाग ने बंगाल में एक बार फिर एक निम्न दवाब की चेतावनी दी है, जिसके कारण पूजा के आखिरी दिनों में राज्य में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक दुर्गा पूजा के षष्ठी, सप्तमी और अष्टमी, इन तीन दिनों में बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन नवमी के दिन मौसम का मिजाज बदल सकता है। क्योंकि 30 सितंबर को अंडमान सागर में बना रहा निम्न दवाब चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा, जिसके कारण 1 तारीख यानी नवमी को बंगाल की खाड़ी के मध्य और उत्तरी भाग में निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है और उसी दिन से कई इलाकों में गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। जो एकादशी के बाद भी जारी रह सकती है.

नवमी,दशमी पर भारी बारिश

मौसम विभाग का अनुमान है कि नवमी पर बना निम्न दाब का क्षेत्र दशमी को विकराल रूप ले सकता है। उस दिन कोलकाता समेत 11 जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। यहां तक कि एकादशी तक बारिश जारी रह सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक उस दिन नॉर्थ बंगाल के कई जिलों और दक्षिण बंगाल के 7 और जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसका सबसे ज्यादा असर दक्षिण 24 परगना और मिदनापुर में देखने को मिल सकता है.

IMD के अनुमान से बढ़ी चिंता

कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मिदनापुर और झारग्राम में गरज के साथ बारिश का अनुमान है। हालांकि, अष्टमी तक भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है। छिटपुट रूप से गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा. अधिकतम आर्द्रता 94 प्रतिशत रहेगी, जिससे बाहर निकलना असुविधाजनक रहेगा. न्यूनतम आर्द्रता 69 प्रतिशत रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।