1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. मोसुल के पास मिली 100 शवों की सामूहिक कब्र

मोसुल के पास मिली 100 शवों की सामूहिक कब्र

 Written By: IANS
 Published : Nov 08, 2016 12:34 pm IST,  Updated : Nov 08, 2016 12:34 pm IST

इराकी सैन्य बलों को मोसुल शहर के दक्षिणी कस्बे में करीब 100 शवों की एक सामूहिक कब्र मिली है। इस कस्बे को हाल ही में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) के चंगुल से मुक्त कराया गया है।

100 buried dead bodies recovered near mosul city - India TV Hindi
100 buried dead bodies recovered near mosul city

मोसुल: इराकी सैन्य बलों को मोसुल शहर के दक्षिणी कस्बे में करीब 100 शवों की एक सामूहिक कब्र मिली है। इस कस्बे को हाल ही में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) के चंगुल से मुक्त कराया गया है। इराकी संयुक्त अभियान कमान से संबद्ध सैन्य मीडिया कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सैनिकों को मोसुल से 15 किलोमीटर दूर दक्षिण में हम्माम अल-अलील कस्बे के पश्चिमी इलाके में स्थित एक कृषि महाविद्यालय के परिसर में सामूहिक कब्र मिली।

माना जा रहा है कि ये शव इस्लामिक स्टेट के आतंकियों द्वारा मारे गए लोगों के हैं। फोरेंसिक टीम इसकी मामले की जांच करेगी।

इराकी सेना और संघीय पुलिस की यहां शनिवार को इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों के साथ भीषण झड़प हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश