1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सीरिया: अमेरिकी हमले में 15 लोगों की मौत

सीरिया: अमेरिकी हमले में 15 लोगों की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 15, 2016 02:01 pm IST,  Updated : Oct 15, 2016 02:01 pm IST

दमिश्क: सीरिया के अल-रक्का शहर में किए गए एक हवाई हमले में 15 लोगों की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि ये हमले अमेरिका की ओर से किए गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ

15 people dead in america air strike in syria- India TV Hindi
15 people dead in america air strike in syria

दमिश्क: सीरिया के अल-रक्का शहर में किए गए एक हवाई हमले में 15 लोगों की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि ये हमले अमेरिका की ओर से किए गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सीरियन ऑब्जरवेट्री फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा, "अल-रक्का के दाहम कस्बे में शुक्रवार को हवाई हमले किए गए। माना जा रहा है कि ये हमले अमेरिका की अगुवाई वाले आतंकवाद निरोधक गठबंधन के विमानों ने किए।"

ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जरवेट्री फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। अमेरिका के नेतृत्व में यह पहला हवाई हमला नहीं हैं, जिसमें आम नागरिक हताहत हुए हैं। अमेरिका ने पहले स्वीकार किया है कि साल 2014 से इस्लामिक स्टेट (आईएस) के ठिकानों पर गठबंधन की ओर से किए गए हवाई हमले के दौरान हो सकता है कि कुछ आम नागरिक पीड़ित हुए हों। आईएस ने जनवरी, 2014 में अल-रक्का पर कब्जा कर लिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश