1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ईरान में मध्यम तीव्रता के कई भूकंप के झटके, 150 लोग घायल

ईरान में मध्यम तीव्रता के कई भूकंप के झटके, 150 लोग घायल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 23, 2018 07:59 am IST,  Updated : Jul 23, 2018 07:59 am IST

ईरान के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्से में आज मध्यम तीव्रता के कई भूकंप के झटके आए और इसमें 150 लोग घायल हुए हैं।

150 people injured as series of moderate light earthquakes...- India TV Hindi
150 people injured as series of moderate light earthquakes jolt Iran

तेहरान: ईरान के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्से में मध्यम तीव्रता के कई भूकंप के झटके आए और इसमें 150 लोग घायल हुए हैं। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के मुताबिक दक्षिणी होर्मोजगन प्रांत के लार शहर के दूरदराज क्षेत्र में भूकंप के दो झटके भारतीय समयानुसार 10 बजकर 30 मिनट के बाद आए। (पाकिस्तान को भारत से बेहतर न बनाया तो नाम बदल देना: शहबाज शरीफ )

इन दोनों में से सबसे बड़ा भूकंप का झटका 5.4 की तीव्रता का था। पश्चिमी केरमानशाह प्रांत के ग्रामीण क्षेत्र में भारतीय समयानुसार तीन बजकर 40 मिनट पर 5.9 की तीव्रता वाला भूकंप का झटका आया।

एएफपी के एक संवाददाता ने बताया कि इराक के सुलेमानियाह प्रांत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। सरकारी टीवी चैनल ने बताया कि भूकंप से गांवों में कुछ क्षति पहुंची है और 25 लोग घायल हो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश