1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. कांगो: भूकंप से दो लोगों की मौत

कांगो: भूकंप से दो लोगों की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 24, 2016 10:25 am IST,  Updated : Sep 24, 2016 10:25 am IST

बुकावु: कांगो गणराज्य के पूर्वी इलाके बुकावु में भूकंप के कारण दो व्यक्तियों की जान चली गई। एक अधिकारी ने बताया कि कल 4.8 तीव्रता वाले भूकंप से दो व्यक्तियों की मौत हो गयी। इस

congo- India TV Hindi
congo

बुकावु: कांगो गणराज्य के पूर्वी इलाके बुकावु में भूकंप के कारण दो व्यक्तियों की जान चली गई। एक अधिकारी ने बताया कि कल 4.8 तीव्रता वाले भूकंप से दो व्यक्तियों की मौत हो गयी। इस भूकंप का केन्द्र पड़ोस के रवांडा में था। भूकंप से बुकावु में मकान ढह गये। यह दक्षिणी किवु प्रांत का मुख्य शहर है।

प्रांत के स्वास्थ्य मंत्री नैश म्वांजा नानगुआना ने बताया, शुरआती जांच में दो व्यक्तियों की मौत का पता चला है तथा पांच लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि भूकंप के कारण दो घर ढह गये तथा अनेक मकानों में दरार आ गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश