1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. मिस्र के मुख्य कॉप्टिक चर्च में विस्फोट, 25 की मौत, 30 घायल

मिस्र के मुख्य कॉप्टिक चर्च में विस्फोट, 25 की मौत, 30 घायल

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 11, 2016 06:50 pm IST,  Updated : Dec 11, 2016 06:50 pm IST

मिस्र के मुख्य कोप्टिक क्रिश्चन कैथड्रल में हुए विस्फोट में रविवार को कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 से अधिक घायल हो गए।

St. Mark Cathedral in central Cairo | AP Photo- India TV Hindi
St. Mark Cathedral in central Cairo | AP Photo

काहिरा: मिस्र के मुख्य कोप्टिक क्रिश्चन कैथड्रल में हुए विस्फोट में रविवार को कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 से अधिक घायल हो गए। हाल के समय में अल्पसंख्यक समुदाय पर इस्लामी आतंकवादियों का यह सबसे भीषण हमला है।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे प्रार्थना के वक्त विस्फोट सेंट मार्क कैथड्रल में हुआ जो मध्य काहिरा के अबासिया जिले में मुख्य कोप्टिक क्रिश्चन कैथड्रल है। स्वास्थ्य मंत्री अहमद इमाद ने बताया कि विस्फोट में कम से कम 25 लोग मारे गए जबकि 31 घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में ज्यादातर लोग महिलाएं और बच्चे हैं।

सेंट मार्क कैथड्रल मिस्र के आर्थोडॉक्स क्रिश्चन चर्च की सीट है और यह आध्यात्मिक गुरू पोप तावाद्रोस द्वितीय का घर तथा कार्यालय है। अधिकारियों ने बताया कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हफ्ते देश में हुआ यह तीसरा विस्फोट है।

देखें: घटनास्थल से कुछ दिल दहला देने वाली तस्वीरें...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश