1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. बगदाद में हुए दोहरे आत्मघाती हमले में 26 लोगों की मौत

बगदाद में हुए दोहरे आत्मघाती हमले में 26 लोगों की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 15, 2018 01:32 pm IST,  Updated : Jan 15, 2018 01:32 pm IST

बगदाद में आज हुए दोहरे आत्मघाती हमले में 26 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पिछले तीन दिनों में इराकी राजधानी में हुआ इस तरह का यह दूसरा हमला है।

26 dead in Baghdad double suicide attack- India TV Hindi
26 dead in Baghdad double suicide attack

बगदाद: बगदाद में आज हुए दोहरे आत्मघाती हमले में 26 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पिछले तीन दिनों में इराकी राजधानी में हुआ इस तरह का यह दूसरा हमला है। पूर्वी बगदाद के स्वास्थ्य प्रमुख डॉ अब्देल गनी अल-सादी ने ‘‘26 लोगों के मारे जाने और 90 के घायल होने” की जानकारी दी।

सेना और पुलिस की संयुक्त ऑपरेशन्स कमान के प्रवक्ता जनरल साद मान ने बताया, “मध्य बगदाद के अल-तय्यारन चौराहे पर दो आत्मघाती हमलावरों ने खुद को धमाका कर उड़ा लिया।” तय्यारन चौराहा भीड़-भाड़ वाला कारोबारी केंद्र है जहां काम की तलाश में सुबह से ही दिहाड़ी मजदूर जुट जाते हैं।

मौके पर मौजूद एएफपी के एक फोटोग्राफर ने कहा कि घटनास्थल पर कई एंबुलेंस और सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था। इस घटना की फौरन किसी की तरफ से जिम्मेदारी लगी ली गयी है लेकिन ऐसी अधिकतर वारदातों को इस्लामिक स्टेट के जेहादियों द्वारा अंजाम दिया जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश