1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. लीबिया के पास मृत पाए गए 28 प्रवासी

लीबिया के पास मृत पाए गए 28 प्रवासी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 05, 2016 11:10 am IST,  Updated : Oct 05, 2016 11:10 am IST

एस्ट्रल: यूरोप जा रहे 28 प्रवासी लीबिया के पास मृत पाए गए हैं जिनमें कम से कम 22 लोग क्षमता से अधिक वजन ले जा रही लकड़ी की एक नौका में सवार थे। इतालवी तटरक्षक

libya- India TV Hindi
libya

एस्ट्रल: यूरोप जा रहे 28 प्रवासी लीबिया के पास मृत पाए गए हैं जिनमें कम से कम 22 लोग क्षमता से अधिक वजन ले जा रही लकड़ी की एक नौका में सवार थे। इतालवी तटरक्षक एवं एक फोटोग्राफर ने यह जानकारी दी। स्पेन के एनजीओ प्रोएक्टिव ओपन आम्र्स के पोत एस्ट्रल में सवार फोटोग्राफर ने कल कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि कई लोगों की मौत दम घुटने से हुई। एस्ट्रल को समुद्र में प्रवासियों के बचाव अभियान में लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि तीन मंजिलों पर करीब 1000 लोग थे और 22 शवों की गिनती की गई। मृतकों की संख्या और भी अधिक होेने की आशंका है। लीबिया के उत्तर में अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में बचाव अभियान समन्वय का काम कर रहे इतालवी तटरक्षक ने कहा कि 33 अभियानों के दौरान कल 28 शव बरामद किए गए और 4,655 प्रवासियों को बचाया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश