1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. माली में शिकारियों-पशुपालकों के बीच संघर्ष, 37 लोगों की मौत

माली में शिकारियों-पशुपालकों के बीच संघर्ष, 37 लोगों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 02, 2019 09:43 am IST,  Updated : Jan 02, 2019 09:44 am IST

मध्य माली में फुलानी पशुपालकों के एक गांव पर पारंपरिक डोगोन शिकारियों के हमले में मंगलवार को 37 लोग मारे गए।

मध्य माली में फुलानी...- India TV Hindi
मध्य माली में फुलानी पशुपालकों के एक गांव पर पारंपरिक डोगोन शिकारियों के हमले में मंगलवार को 37 लोग मारे गए।

बमाको: मध्य माली में फुलानी पशुपालकों के एक गांव पर पारंपरिक डोगोन शिकारियों के हमले में मंगलवार को 37 लोग मारे गए। सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, मोप्ती क्षेत्र में बंकास के निकट कुलोगोन गांव में पारंपरिक डोजो शिकारियों के कपड़े पहने हुए लोगों ने हमला किया। डोजो शिकारी जातीय समूह डोगोन से जुड़े हुए हैं। 

बयान के मुताबिक, 37 लोगों की मौत के अलावा कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं और कई मकान भी जलाए गए हैं। हमले के प्रत्यक्षदर्शी एक सुरक्षा सूत्र और एक व्यक्ति ने भी इसके लिए डोगोन को ही जिम्मेदार बताया था। उसने मृतकों की संख्या 33 बताई थी। फुलानी समुदाय के अलावा यातारा ने बताया, ‘‘हमले में हमारे ग्राम प्रधान मूसा दिआलो, एक बुजुर्ग महिला और बच्ची सहित उनके पूरे परिवार की हत्या कर दी गई है।’’

फुलानी और डोगोन समुदायों के बीच चारागाह, जमीन और पानी को लेकर विवाद के कारण अकसर हिंसक संघर्ष होते हैं। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक 2018 में इस क्षेत्र में 500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश