1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. 434 आतंकवादियों ने पाकिस्तान के क्वेटा में किया आत्मसमर्पण

434 आतंकवादियों ने पाकिस्तान के क्वेटा में किया आत्मसमर्पण

 Written By: IANS
 Published : Apr 22, 2017 11:11 am IST,  Updated : Apr 22, 2017 11:12 am IST

दक्षिण पश्चिम पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा शहर में शुक्रवार को 434 आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। जियो टीवी के मुताबिक, इन आतंकवादियों को मुख्यधारा में शामिल करने के लिए बलूचिस्तान में एक समारोह का भी आयोजन किया गया..

terrorist- India TV Hindi
terrorist

इस्लामाबाद: दक्षिण पश्चिम पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा शहर में शुक्रवार को 434 आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। जियो टीवी के मुताबिक, इन आतंकवादियों को मुख्यधारा में शामिल करने के लिए बलूचिस्तान में एक समारोह का भी आयोजन किया गया।

ये भी पढ़े

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस दौरान बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री नवाब सनाउल्लाह जेहरी, सेना के वरिष्ठ अधिकारी, प्रांतीय मंत्री और अन्य सरकारी अधिकारी मौजूद थे। ये आतंकवादी बलूच रिपब्लिक आर्मी, बलूच लिबरेशन आर्मी सहित विभिन्न आतंकवादी संगठनों से संबद्ध थे।

जेहरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रांतीय सरकार आत्मसमर्पण करने वालों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा, "यह हमारी राष्ट्रीय एवं नैतिक दायित्व है। "बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता अनवारुल हक कक्कड़ ने कहा कि अब तक 1,500 से अधिक आतंकवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

 गौरतलब हैं कि इससे पहले भी पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा शहर में 25 अक्टूबर 2016 को आंतकी हमला हो चुका हैं। जिसमें 116 लोगों के घायल होने की ख़बर आयी थी, और 60 ट्रेनी पुलिस अफसरों की मौत हो गयी थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश