1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. दक्षिण अफ्रीका में सड़क दुर्घटना, 20 मरे कई घायल

दक्षिण अफ्रीका में सड़क दुर्घटना, 20 मरे कई घायल

 Written By: IANS
 Published : Apr 22, 2017 10:48 am IST,  Updated : Apr 22, 2017 10:53 am IST

दक्षिण अफ्रीका में सड़क दुर्घटना में एक स्कूल के 20 छात्रों की मौत हो गई। स्कूल के गुआटेंग शिक्षा विभाग ने इसकी जानकारी दी हैं।

bus accident- India TV Hindi
bus accident

जोहान्सबर्ग: दक्षिण अफ्रीका में सड़क दुर्घटना में एक स्कूल के 20 छात्रों की मौत हो गई। स्कूल के गुआटेंग शिक्षा विभाग ने इसकी जानकारी दी हैं।(इस देश में ब्रा स्टड़ीज में भी मिलती है डिग्री, जानिए ऐसी ही कुछ अनकही बातें) 

विभाग के प्रवक्ता स्टीव मबोना ने कहा कि छात्रों को ले जा रही मिनीबस की वेरेना और ब्रोनखोरप्रूट के बीच आर25 पर एक ट्रक से टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि मिनीबस में आग लग गई।

ये भी पढ़ें

मबोना ने बताया, "इस दुर्घटना में 30 लोग हताहत हुए लेकिन हम अभी 20 के ही मरने की पुष्टि कर सकते हैं" ईआर24 आपातकाल चिकित्सा सेवा के प्रवक्ता रसेल मेरिंग ने बताया, "दमकल विभाग पहले ही वाहन में लगी आग को बुझा चुका है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश