1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. यूएई और बहरीन ने एक दिन में 45 सैनिक खोए

यूएई और बहरीन ने एक दिन में 45 सैनिक खोए

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 05, 2015 01:05 pm IST,  Updated : Sep 05, 2015 01:05 pm IST

अबु धाबी:  संयुक्त अरब अमीरात ने कहा है कि यमन में शिया विद्रोहियों के खिलाफ सउदी अरब के अगुवाई वाले अभियान के दौरान दुर्घटनावश हुए विस्फोट में उसके 45 सैनिक मारे गए हैं, जबकि विद्रोहियों

यूएई और बहरीन ने एक दिन...- India TV Hindi
यूएई और बहरीन ने एक दिन में 45 सैनिक खोए

अबु धाबी:  संयुक्त अरब अमीरात ने कहा है कि यमन में शिया विद्रोहियों के खिलाफ सउदी अरब के अगुवाई वाले अभियान के दौरान दुर्घटनावश हुए विस्फोट में उसके 45 सैनिक मारे गए हैं, जबकि विद्रोहियों ने दावा किया है कि विस्फोट उनके रॉकेट हमले की वजह से हुआ है। मार्च में अपने गठन के बाद से गठबंधन के लिए यह सबसे घातक दिन रहा है, क्योंकि बहरीन ने भी कहा है कि यमन से लगती सउदी सीमा की रक्षा करने के दौरान उसके पांच सैनिक मारे गए हैं।

 

यमन की सरकार ने कहा है कि पूर्वी प्रांत मरीब में एक सैन्य शिविर के हथियार डिपो में दुर्घटनावश हुए विस्फोट में अमीरात के सैनिक मारे गए। जबकि विद्रोहियों का दावा है कि उनके लड़ाकों ने रॉकेट हमला किया था जिस वजह से विस्फोट हुआ। गठबंधन के सहयोगी बहरीन ने कहा कि उसके पांच सैनिक दक्षिण सउदी अरब में मारे गए हैं जहां उन्हें युद्धग्रस्त यमन से लगती सीमा की रक्षा करने में मदद करने के लिए तैनात किया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश