1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. इराक बम हमलों में 5 की मौत, 14 अन्य घायल

इराक बम हमलों में 5 की मौत, 14 अन्य घायल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 19, 2016 12:27 pm IST,  Updated : Dec 19, 2016 12:27 pm IST

बगदाद: इराकी सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर किए गए हमलों में 5 लोगों की मौत हो गई और 14 घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पहला विस्फोट बगदाद से लगभग 50 किलोमीटर दूर हलाबसा

5 killed in bomb attacks in गraq 14 others injured- India TV Hindi
5 killed in bomb attacks in गraq 14 others injured

बगदाद: इराकी सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर किए गए हमलों में 5 लोगों की मौत हो गई और 14 घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पहला विस्फोट बगदाद से लगभग 50 किलोमीटर दूर हलाबसा क्षेत्र में गैस स्टेशन के पास एक कार में हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और नौ घायल हो गए।

सूत्र के मुताबिक, इस विस्फोट में कई कारें और आसपास की इमारतें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। दूसरा विस्फोट सलाहुद्दीन प्रांत के यांक्जा गांव में एक वाहन के पास हुआ, जिसमें दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

एक अन्य बम विस्फोट दियाला प्रांत के अबू-सेदा में एक वाहन में हुआ जिसमें एक शख्स की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। इराक के लिए संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन के मुताबिक, इराक में नवंबर माह में आतंकवादी घटनाओं, हिंसा और सशस्त्र संघर्षो में 2,885 लोगों की मौत हुई है और 1,380 अन्य घायल हुए हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश