1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. बोको हराम के चंगुल से रिहा कराई गई 82 लड़कियां

बोको हराम के चंगुल से रिहा कराई गई 82 लड़कियां

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 07, 2017 09:34 am IST,  Updated : May 07, 2017 09:34 am IST

नाइजीरिया ने कहा है कि उसने बोको हराम के इस्लामी आतंकियों के साथ बंदी अदला-बदली का समझौता कर उनके कब्जे से 82 और लड़कियों को मुक्त करा लिया है।

82 girls released from clutches of boko haram- India TV Hindi
82 girls released from clutches of boko haram

अबुजा: नाइजीरिया ने कहा है कि उसने बोको हराम के इस्लामी आतंकियों के साथ बंदी अदला-बदली का समझौता कर उनके कब्जे से 82 और लड़कियों को मुक्त करा लिया है। ये लड़कियां उन 200 से अधिक लड़कियों में शामिल थीं जिनका तीन साल पहले बोको हराम ने अपहरण कर लिया था। देश के राष्ट्रपति कार्यालय ने कल कहा कि आतंकवादियों के साथ बातचीत का नतीजा सार्थक निकला। आज 82 और लड़कियों को मुक्त करा लिया गया। (एक ही मंच पर मौजूद थे जेटली और पाकिस्तानी मंत्री, जानें फिर क्या हुआ)

इसने कहा, लंबी बातचीत के बाद हमारी सुरक्षा एजेंसियों ने बोको हराम के कुछ संदिग्धों के बदले में इन लड़कियों की रिहाई करा ली। बोको हराम के आतंकवादियों ने 14 अप्रैल 2014 को चिबोक शहर स्थित एक सरकारी बालिका विद्यालय पर हमला कर किशोर उम्र की 276 लड़कियों का अपहरण कर लिया था। इनमें से 57 लड़कियां अपहरण के कुछ घंटे बाद ही अपहर्ताओं के चंगुल से भाग निकलने में सफल रही थीं और 219 आतंकी समूह के कब्जे में थीं।

यह नहीं बताया गया कि बोको हराम के कितने संदिग्धों को छोड़ा गया है और न ही उनकी पहचान के बारे में बताया गया है। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थों की मदद से 21 लड़कियों को छुड़ा लिया गया था। राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि कल मुक्त कराई गई लड़कियों को आज अबुजा लाया जाया जाएगा जहां वे राष्ट्रपति मोहम्मदू बुहारी से मिलेंगी। नाइजीरियाई सीनेटर शेहू सानी ने कहा कि अब शेष लड़कियों को छुड़ाने का प्रयास किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश