1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. VIDEO: जब कुत्ते ने अपने मालिक को ग़ुस्सैल बत्तख़ से बचाया

VIDEO: जब कुत्ते ने अपने मालिक को ग़ुस्सैल बत्तख़ से बचाया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 18, 2017 12:09 pm IST,  Updated : Jan 18, 2017 02:30 pm IST

कहते हैं कुत्ता इंसान का सबसे अच्छा दोस्त होता है। मालिक पर जब भी मुसीबत टूटती है, उसका वफ़ादार कुत्ता उसकी हिफ़ाज़त के लिए हमलावर पर टूट पड़ता है। दरअसल एक वीडियो सामने आया है

Dog saves owner from goose- India TV Hindi
Dog saves owner from goose

कहते हैं कुत्ता इंसान का सबसे अच्छा दोस्त होता है। मालिक पर जब भी मुसीबत टूटती है, उसका वफ़ादार कुत्ता उसकी हिफ़ाज़त के लिए हमलावर पर टूट पड़ता है।

दरअसल एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक बत्तख़ एक व्यक्ति पर हमला कर रही है लेकिन कुत्ता अपने मालिक को बचा लेता है। ये वीडियो कहां शूट किया गया है यो तो नहीं पता लेकिन ख़ूब वायरल हो गया है।

ग़ुस्सैल बत्तख़ जैसे ही कुत्ते के मालिक पर हमला करती है, कुत्ता उसे गरदन से पकड़ कर हटा देता है लेकिन बत्तख़ फिर हमला करती है और कुत्ता फिर बचाव करता है। मज़े की बात ये है कि कुत्ता बत्तख़ को गरदन से पकड़ता तो है लेकिन उसे काटता नही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश