1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. दमिशक हवाई अड्डे के पास हुआ भीषण विस्फोट

दमिशक हवाई अड्डे के पास हुआ भीषण विस्फोट

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 27, 2017 12:33 pm IST,  Updated : Apr 27, 2017 01:28 pm IST

दमिशक हवाई अड्डे के पास आज तड़के एक भीषण विस्फोट हुआ। निगरानी समूह ने इसके कारणों का उल्लेख किए बिना इसकी जानकारी दी है।

a horrific explosion near damascus airport- India TV Hindi
a horrific explosion near damascus airport

बेरूत: दमिशक हवाई अड्डे के पास आज तड़के एक भीषण विस्फोट हुआ। निगरानी समूह ने इसके कारणों का उल्लेख किए बिना इसकी जानकारी दी है। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के प्रमुख रामी अब्दील रहमान ने कहा, विस्फोट काफी भीषण था जिसकी आवाज दमिशक में भी सुनी जा सकती थी।

दमिशक हवाई अड्डा सीरियाई राजधानी से 25 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में स्थित है। युद्धग्रस्त सीरिया से अपने सूत्रों के जरिए जानकारी हासिल करने वाली ब्रिटेन की ऑब्जर्वेटरी ने विस्फोट के हवाई अड्डे के अंदर न होने की पुष्टि की है। अब्दील रहमान ने एएफपी को कहा, विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन दुर्घटनास्थल पर आग लगी हुई है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश