1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. कैमरून का एक सैन्य पोत समुद्र में डूबा, दर्जनों सैनिक लापता

कैमरून का एक सैन्य पोत समुद्र में डूबा, दर्जनों सैनिक लापता

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 17, 2017 09:53 am IST,  Updated : Jul 17, 2017 09:53 am IST

रैपिड इंटरवेंशन ब्रिगेड के दर्जनों सैनिकों को ले जा रहा कैमरून का एक सैन्य पोत देश के दक्षिणी-पश्चिमी तट पर डूब गया, जिसकी वजह से दर्जनों सैनिक लापता हो गये। एक सुरक्षा सूत्र ने यह जानकारी दी।

demo pic- India TV Hindi
demo pic

याउुंदे: रैपिड इंटरवेंशन ब्रिगेड के दर्जनों सैनिकों को ले जा रहा कैमरून का एक सैन्य पोत देश के दक्षिणी-पश्चिमी तट पर डूब गया, जिसकी वजह से दर्जनों सैनिक लापता हो गये। एक सुरक्षा सूत्र ने यह जानकारी दी। नाम उजागर ना करने की शर्त पर उस सूत्र ने एएफपी को बताया, यह पोत कल लिंबे और बकासी शहर के बीच में डूब गया। एक कर्नल समेत दर्जनों सैनिक उसमें सवार थे। रैपिड इंटरवेंशन ब्रिगेड सुदूर उारी क्षेत्र में आतंकी संगठन बोको हराम के जिहादियों के खिलाफ लड़ाई में मुख्य रूप से मोर्चा संभालता है। (जूनियर ट्रंप और रूसी वकील की मुलाकात में नहीं था कुछ भी अवैध)

सूत्र ने बताया, सेना ने तलाशी शुरू कर दी है। जबकि कैमरून सेना से जुड़े एक अन्य सूत्र ने बताया कि कम-से-कम एक शव बरामद कर लिया गया है। सैनिकों के साथ-साथ वह पोत बकासी प्रायद्वीप के एक सैन्य अड्डे पर निर्माण कार्य के लिए जरुरी उपकरणों को भी ले जा रहा था।

बोको हराम आये दिन कैमरून, चाड और नाइजर में हमले करता रहता है। कैमरून के सुदूर उारी क्षेत्र में हिंसा के भय से लगभग दो लाख लोग अपने गांव छोड़कर जा चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश