1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. हैदराबाद: कांगो महिला की हत्या के बाद भारतीय दुकानदारों पर हमले

हैदराबाद: कांगो महिला की हत्या के बाद भारतीय दुकानदारों पर हमले

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 09, 2016 04:51 pm IST,  Updated : Jul 09, 2016 04:51 pm IST

भारत में कांगो की एक महिला की हत्या के बाद शहर में बदले की भावना से शुरू हुई हिंसा के कारण किंशासा में भारतीय कारोबारी आज अपने घरों से बाहर नहीं निकले और अपनी दुकानें बंद रखी।

congo- India TV Hindi
congo

किंशासा: भारत में कांगो की एक महिला की हत्या के बाद शहर में बदले की भावना से शुरू हुई हिंसा के कारण किंशासा में भारतीय कारोबारी आज अपने घरों से बाहर नहीं निकले और अपनी दुकानें बंद रखी। भारत के हैदराबाद शहर में कांगो की एक महिला की हत्या की खबर फैलने के बाद कल किंशासा के पास के एक नगर के लोगों ने आक्रोशित होकर भारतीयो की दुकानों पर हमले किए।

कांगो में सोशल मीडिया में चल रही चर्चा में बुधवार को भारतीय अखबारों के हवाले से दी गई उस खबर पर जोर था जिसमें कहा गया कि एक भारतीय पुरूष ने अवैध संबंधों का आरोप लगाकर अपनी पत्नी सिंथिया वेचेल की हत्या कर दी और अपराध छुपाने के लिए उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। चश्मदीदों के मुताबिक, अगली सुबह नगाबा चौराहे पर स्थानीय लोगों ने कई भारतीयों की दुकानों पर पथराव किए और कुछ दुकानों के मालिकों की पीट-पीटकर हत्या करने की कोशिश की। रॉड्रिग नाम के एक फेरी वाले ने कहा, हम अपनी बहन का बदला लेना चाहते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश