1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष 100 रेस्तरां की सूची जारी, 'एटिका' अव्वल

ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष 100 रेस्तरां की सूची जारी, 'एटिका' अव्वल

 Written By: IANS
 Published : May 03, 2016 02:36 pm IST,  Updated : May 03, 2016 02:36 pm IST

सिडनी के 'द स्टार' होटल में सोमवार शाम को इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए देश के शीर्ष पाकशास्त्री इकट्ठा हुए।

Australia- India TV Hindi
Australia

सिडनीः ऑस्ट्रेलिया के समाचारपत्र 'ऑस्ट्रेलियन फाइनेंशियल रिव्यू' ने मंगलवार को देश के शीर्ष 100 रेस्तरां के नामों का खुलासा किया। सूची में मेलबर्न का 'एटिका' रेस्तरां शीर्ष पर है। विक्टोरिया का 'ब्राइ' रेस्तरां दूसरे, जबकि सिडनी का 'सेपिया' रेस्तरां तीसरे स्थान पर है। सिडनी के 'द स्टार' होटल में सोमवार शाम को इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए देश के शीर्ष पाकशास्त्री इकट्ठा हुए। 'द ऑस्ट्रेलियन फाइनेंशियल रिव्यू' के एडिटर इन चीफ माइकल स्टचबरी ने कहा कि इन पुरस्कारों से ऑस्ट्रेलिया के खानपान को विश्व में पहचान मिलेगी।

इसे भी पढ़ेः राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी पापुआ न्यू गिनी पहुंचे

स्टचबरी ने कहा, "ऑस्ट्रेलियन फाइनेंशियल रिव्यू के शीर्ष 100 पुरस्कार की सिर्फ ऑस्ट्रेलिया में ही नहीं बल्कि विश्वभर में ख्याति है और इससे विश्वभर के लोगों को ऑस्ट्रेलिया आने और यहां खाने का लुत्फ उठाने का मौका मिलता है।" पुरस्कार समारोह की मेजबान एवं राजनीतिक वक्ता एनाबेल क्राब ने बताया कि ऑस्ट्रेलियाई खाद्य उद्योग चीनी पर्यटकों को यहां खींच लाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश