1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. बोको हराम ने की आठ लोगों की हत्या, महिलाओं का किया अपहरण

बोको हराम ने की आठ लोगों की हत्या, महिलाओं का किया अपहरण

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 10, 2017 09:37 am IST,  Updated : Apr 10, 2017 09:37 am IST

बोको हराम के आतंकवादियों ने पूर्वोत्तर नाइजीरिया के शहर मैदुगुरी में आठ लोगों की हत्या कर दी। बंदूकधारियों ने शनिवार को शहर से 10 किलोमीटर दूर कायम्ला गांव के निकट एक पिकअप ट्रक में बैठे नौ लोगों को रोका और उनमें से आठ की हत्या कर दी।

boko haram- India TV Hindi
boko haram

कानो: बोको हराम के आतंकवादियों ने पूर्वोत्तर नाइजीरिया के शहर मैदुगुरी में आठ लोगों की हत्या कर दी। बंदूकधारियों ने शनिवार को शहर से 10 किलोमीटर दूर कायम्ला गांव के निकट एक पिकअप ट्रक में बैठे नौ लोगों को रोका और उनमें से आठ की हत्या कर दी, जबकि एक व्यक्ति भागने में कामयाब रहा।

एक निगरानी संस्था के सदस्य बाबाकुरा कोलो ने एएफपी को बताया, बंदूकधारियों ने वैन को रोका और लोगों को घेर लिया। उन्होंने आठ लोगों की हत्या कर दी और उनके शवों को जला दिया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से बचकर भागे एक व्यक्ति ने निकट के गांव मोलाई में इसकी सूचना दी। बाद में मरे हुए लोगों के शव बरामद किए गए ताकि उन्हें दफनाया जा सके। कोलो के इस बयान का समर्थन मोहम्मद अबुबकर ने भी किया है। पीडि़तों में अबुबकर का पड़ोसी भी शामिल था।

अबुबकर ने एएफपी को बताया, हमने देर रात शनिवार को अपने पड़ोसी को दफनाया। उन्होंने उसका गला काट दिया था और उसका शव जला दिया था। नागरिकों ने एएफपी को बताया कि बोको हराम के आतंकवादियों ने हमबागडा गांव के पास से शुक्रवार को 13 महिलाओं का अपहरण कर लिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश