1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ...और अब बच्चों के रेप की तालीम दे रहा है बोको हरम

...और अब बच्चों के रेप की तालीम दे रहा है बोको हरम

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 30, 2016 04:36 pm IST,  Updated : Dec 30, 2016 04:36 pm IST

अबुजा: नाइजीरिया में बोको हरम का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। यह संगठन रोजाना कुछ ना कुछ ऐसा करता है कि लोगों के मन में इसके प्रति खौफ लगातार बढ़ता ही

 boko haram teaching children how to rape- India TV Hindi
boko haram teaching children how to rape

अबुजा: नाइजीरिया में बोको हरम का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। यह संगठन रोजाना कुछ ना कुछ ऐसा करता है कि लोगों के मन में इसके प्रति खौफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस बार भी बोको हरम ने कुछ ऐसा ही किया है। अब बोको हरम छोटे बच्चों को बंधक बनाई गई महिलाओं से रेप करने की तालीम दे रहा है। इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब इस जिहादी संगठन के चंगुल से भागे एक बच्चे ने इसके बारे में बताया।

बच्चे ने बताया कि इस संगठन के लोग बच्चों को सिखाते हैं कि किस प्रकार बंधकों का यौन उत्पीड़न किया जाए। डेलीमेल की एक रिपोर्ट के अनुसार जो बच्चा भागकर आया है वह बोको हरम के जिहादियों के लिए लड़ रहा था। इस बच्चे ने आगे बताते हुए कहा कि एक उम्रदराज जिहादी से उसे सिखाया कि कैसे किसी बंधक का रेप किया जाता है। इन सभी चीजों के लिए जिहादियों ने बंधक बनाई गई महिलाओं को अपना निशाना बनाया है। 15 वर्षीय अहमद ने बताया कि बोको हरम इस चीज़ की भी ट्रेनिंग दे रहा है कि किस प्रकरा पीड़ितों को वश में किया जाए और महिलाओं को खुद पर हावी ना होने दिया जाए।  

अहमद ने बताया कि वहां पर लड़कियां मदद के लिए दिन रात चिल्लाती है। लेकिन कोई उनपर ध्यान नहीं देता है। की बार तो आतंकी बंधक बनाई गई महिलाओं की बुरी तरह से पिटाई करते हैं और सहयोग ना करने पर जान से मारने की धमकी भी देते हैं।

एक पत्रिका द डेली बीस्ट के अनुसार, बोको हरम के चंगुल से भागी एक लड़की ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि किस प्रकार उससे छोटी उम्र के बच्चों ने उसका यौन उत्पीड़न किया। उसने यह भी बताया कि उन बच्चों में से एक की उम्र तो मात्र 13 वर्ष थी। लड़की ने बताया कि उन सभी के पास बंदूकें थी जिस कारण वह वहां से भाग नहीं सकती थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश