1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. मिस्र में हम धमाका, सेना के एक कर्नल सहित 6 की मौत

मिस्र में हम धमाका, सेना के एक कर्नल सहित 6 की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 29, 2017 07:13 am IST,  Updated : Dec 29, 2017 07:13 am IST

मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप में इस्लामी आतंकवादियों की ओर से सड़क किनारे रखे गए एक बम में हुए धमाके की चपेट में एक सैन्य वाहन के आ जाने से एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी सहित छह लोग मारे गए।

bomb blast in egypt six people killed including Colonel- India TV Hindi
bomb blast in egypt six people killed including Colonel

अल-आरिश: मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप में इस्लामी आतंकवादियों की ओर से सड़क किनारे रखे गए एक बम में हुए धमाके की चपेट में एक सैन्य वाहन के आ जाने से एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी सहित छह लोग मारे गए। सुरक्षा एवं अस्पताल अधिकारियों ने यह जानकारी दी। (जाधव की मां और पत्नी की यात्रा के दौरान किए गए सुरक्षा उपायों का पाकिस्तान ने फिर किया बचाव )

उन्होंने कहा कि उत्तरी सिनाई के बीर अल-अब्द कस्बे के एक बाहरी इलाके में गश्त कर रहा सेना का एक काफिला बम की चपेट में आ गया जिसमें एक कर्नल, एक सेकंड अफसर और चार सैनिकों की मौत हो गई। मारा गया कर्नल इस कस्बे का सैन्य कमांडर था। उन्होंने बताया कि इस हमले में तीन अन्य सैनिक जख्मी हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश