1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. नाइजीरिया: महिला फिदायीन हमलावरों ने खुद को उड़ाया, 30 की मौत

नाइजीरिया: महिला फिदायीन हमलावरों ने खुद को उड़ाया, 30 की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 09, 2016 09:24 pm IST,  Updated : Dec 09, 2016 09:24 pm IST

नाइजीरिया के पूर्वोत्तर शहर मदागली कस्बे के एक बाजार में हुए 2 बम विस्फोटों में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 67 लोगों के घायल होने की भी खबर है।

Madagali | Via Google Maps- India TV Hindi
Madagali | Via Google Maps

नाइजीरिया: नाइजीरिया के पूर्वोत्तर शहर मदागली कस्बे के एक बाजार में हुए 2 बम विस्फोटों में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 67 लोगों के घायल होने की भी खबर है। पुलिस और हमले में जीवित बचे एक व्यक्ति ने यह सूचनाएं दी हैं। खबरों के मुताबिक, दो महिला फिदायीन हमलावरों ने भीड़ भड़े बाजार में खुद को उड़ा लिया।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शुक्रवार की सुबह हुए इन हमलों के लिए इस्लामिक कट्टरपंथी समूह बोको हराम को जिम्मेदार बताया जा रहा है। दोनों विस्फोट संगठन के गढ़ साम्बिसा जंगल के पास हुए हैं। गौरतलब है कि नाइजीरिया की सेना लगातार इस क्षेत्र में बमबारी कर रही है। वर्ष के आरंभ में सेना ने बोको हराम के आतंकवादियों को कस्बों और शहरों से बाहर धकेल दिया, उसके बाद से ही वे आम लोगों को निशाना बना रहे हैं।

हमले में जीवित बचे अहमदु गुलक का कहना है कि अनाज और सब्जी बाजार में दोनों ओर 2 विस्फोट हुए। उनका कहना है कि उन्होंने कम से कम 10 लाशें देखीं और घायलों को पास के अस्पताल में ले जाया जा रहा था। पुलिस प्रवक्ता ओथमन अबुबाकर ने विस्फोटों की पुष्टि की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश