1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. 6 साल के बच्चे ने मां का रेप होने से बचाया, लेकिन गंवाई जान

6 साल के बच्चे ने मां का रेप होने से बचाया, लेकिन गंवाई जान

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 20, 2016 11:54 am IST,  Updated : Aug 20, 2016 11:54 am IST

दक्षिण अफ्रीका में एक छह साल के बच्चे की मौत अपनी मां की इज्जत बचाने के दौरान हो गई। घटना दक्षिण अफ्रीका के नॉर्दन कैप प्रॉविन्स में जैन केम्पदोर्प की है। बच्चे का नाम कुलवानो गेरसेप था।

south africa- India TV Hindi
south africa

प्रिटोरिया: दक्षिण अफ्रीका में एक छह साल के बच्चे की मौत अपनी मां की इज्जत बचाने के दौरान हो गई। घटना दक्षिण अफ्रीका के नॉर्दन कैप प्रॉविन्स में जैन केम्पदोर्प की है। बच्चे का नाम कुलवानो गेरसेप था। दरअसल, उसकी 42 वर्षीय मां सेगोमोत्सो का एक शख्स ने रेप करने की कोशिश की थी। कुलवानो ने इसका विरोध किया और हमलावर ने कांच की बोतल से वार कर उसकी हत्या कर दी।

घटना उस वक्त हुई जब कुतवानो अपनी मां और भाई के साथ स्कूल जा रहा था। इसी बीच एक शक्स ने उनपर हमला कर दिया और पैसों की मांग करने लगा। हालात बिगड़ते देख कुतवानो ने मां को बचाने की कोशिश की और गुस्साए हमलावर ने बच्चे को टुटे हुई बोतल गोदकर मार दिया।

इंटिपेंडेट की खबर के अनुसार मां का कहना है, 'मैंने जब उस शख्स को पैसे देने से मना कर दिया तो उसने मुझे जमीन पर गिरा दिया। मैं यह महसूस कर सकती थी कि व मेरी स्कर्ट खींच रहा और वह मेरा रेप करना चाहता था।'

मां के ऊपर हमला होता देख कुतवानो ने उसका बचाव किया और शख्स पर हमला करने लगा। गुस्साए शख्स ने मां को छोड़ कुतवानो को हवा में उछाल दिया और फिर उसका गला दबा कर बोतल से पेट में वार किए। महिला ने बताया कि उसका बड़ा बेटा इस सब से डर गया था लेकिन कुतवानो निडरता ने लड़ता रहा।

बच्चे की मां उसे बचाने के लिए मदद मांगने मेन रोड तक गई, लेकिन किसी ने गाड़ी नहीं रोकी। आखिरकार कुछ लोग बच्चे को बचाने आए, लेकिन हमलावर उसे उठाकर रेलवे लाइन की ओर चला गया और उसे ट्रैक पर छोड़कर भाग गया। ज्यादा खून बहने से बच्चे की मौत हो गई। बाद में पुलिस अफसर और लोकल रेसिडेंट्स के सर्च ऑपरेशन में संदिग्ध को पकड़ लिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश