1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सीरिया में रासायनिक हमला, 58 की लोगों की मौत

सीरिया में रासायनिक हमला, 58 की लोगों की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 04, 2017 05:12 pm IST,  Updated : Apr 04, 2017 05:12 pm IST

पश्चिमोत्तर सीरिया के इदलिब प्रांत में मंगलवार को हुए रासायनिक हमले में 58 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 11 बच्चे हैं। सीरियन ऑब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स (एसओएचआर) ने बताया कि हमला इदलिब प्रांत के खान शयखुन कस्बे में हुआ।

chemical attack in syria 58 kills dead- India TV Hindi
chemical attack in syria 58 kills dead

दमिश्क: पश्चिमोत्तर सीरिया के इदलिब प्रांत में मंगलवार को हुए रासायनिक हमले में 58 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 11 बच्चे हैं। सीरियन ऑब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स (एसओएचआर) ने बताया कि हमला इदलिब प्रांत के खान शयखुन कस्बे में हुआ।

मेडिकल टीम के अनुसार, ऐसा लगता है कि है कि लोगों की मौत दम घुटने से हुई। इस बीच, सीरिया में विपक्षियों की उच्च स्तरीय वार्ता समिति ने ट्विटर पर दावा किया कि इस हमले में करीब 100 लोगों की मौत हुई।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमले के लिए इस्तेमाल किए गए विमान सीरियाई थे या सरकार के सहयोगी रूस के? इससे पहले मंगलवार को एक फेसबुक पोस्ट में कहा गया था कि क्लोरीन गैस वाले चार थर्मोबेरिक बम गिराए गए। रासायनिक हमले की यह रिपोर्ट सीरिया के भविष्य को लेकर ब्रसेल्स में दो दिवसीय सम्मेलन शुरू होने से पहले आई है, जिसका आयोजन यूरोपीय संघ व संयुक्त राष्ट्र की मेजबानी में हो रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश