1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. लाइव इंटरव्यू के दौरान बच्चे ने की ये हरकत, वायरल हुआ वीडियो

लाइव इंटरव्यू के दौरान बच्चे ने की ये हरकत, वायरल हुआ वीडियो

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 10, 2018 08:20 am IST,  Updated : Jan 10, 2018 08:20 am IST

बीते सोमवार एक लाइव इंटरव्यू के दौरान रविवार को हुए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड के बारे में जानकारी देते हुए इतिहासकार डेनियल स्मिथ रोसे के साथ कुछ ऐसा हुआ कि वह वायरल हो गए।

interview- India TV Hindi
interview

बीते सोमवार एक लाइव इंटरव्यू के दौरान रविवार को हुए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड के बारे में जानकारी देते हुए इतिहासकार डेनियल स्मिथ रोसे के साथ कुछ ऐसा हुआ कि वह वायरल हो गए। बात उस समय की है जब रोसे अलजजीरा में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड के दौरान अभिनेत्रियों द्वारा किए गए प्रोटेस्ट के बारे में जानकारी दे रहे थे। तभी पीछे से उनका 5 साल का बेटा आ गया और खूब मजे करने लगा। (पाकिस्‍तान: बलूचिस्‍तान विधानसभा के बाहर बम ब्‍लास्‍ट, 6 लोगों की मौत, 17 घायल )

इंटरव्यू के दौरान जैसे ही उनका बेटा सामने आया तो उन्होंने इसके लिए माफी मांगी। वह बार बार अपने पिता के कंधे पर चढ़ रहा था।  होस्ट सोहेल रहमान ने कहा- ''वो आ सकता है, हमें कोई प्रोब्लम नहीं है डेनियल। हमें अच्छा लगेगा कि युवा भी प्रोग्राम में आएं।'' अलजजीरा ने इस वीडियो को अपने ट्विटर प्रफाइल पर अपलोड किया और अपने अनुभव को शेयर किया।

बच्चे के रुकावट के बावजूद भी फिल्कार ने बताया कि गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में ऐसा क्यों हुआ। रोसे इंटरव्यू के चलते दरवाजा बंद करना भूल गए थे। उन्होंने TODAY को कहा- ''मैंने देखा कि वो मेरे पास आ रहा है तो मैं मन ही मन छतावा कर रहा था कि मैंने दर्वाजा क्यों बंद नहीं किया।''

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश