1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. इजराइल में चीनी राजदूत मृत पाए गए, पुलिस ने जांच शुरु की

इजराइल में चीनी राजदूत मृत पाए गए, पुलिस ने जांच शुरु की

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 17, 2020 11:10 pm IST,  Updated : May 17, 2020 11:10 pm IST

इजराइल में चीन के राजदूत रविवार को तेल अवीव के उत्तर में स्थित अपने घर में मृत पाए गए। इजराइल के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मौत की कोई वजह नहीं बताई गई है और इजराइली पुलिस ने कहा कि वह मामले की छानबीन कर रही है।

Chinese ambassador found dead at home in Israel- India TV Hindi
Chinese ambassador found dead at home in Israel Image Source : AP

यरुशलम: इजराइल में चीन के राजदूत रविवार को तेल अवीव के उत्तर में स्थित अपने घर में मृत पाए गए। इजराइल के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मौत की कोई वजह नहीं बताई गई है और इजराइली पुलिस ने कहा कि वह मामले की छानबीन कर रही है। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी संकट के बीच डू वेई (58) को फरवरी में इजराइल में चीन का राजदूत नियुक्त किया गया था। 

वह पहले यूक्रेन में चीन के राजदूत थे। उनके परिवार में पत्नी और एक बेटा है तथा दोनों इजराइल में नहीं थे। मौत से दो दिन पहले उन्होंने अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ की उन टिप्पणियों की आलोचना की थी जिसमें इजराइल में चीन के निवेश की निंदा की गई और चीन पर कोरोना वायरस के बारे में जानकारी छिपाने का आरोप लगाया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश