1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. दुनियाभर में 8 लाख से ज्यादा Coronavirus के मामले, अकेले यूरोप में ही 3.5 लाख से अधिक केस

दुनियाभर में 8 लाख से ज्यादा Coronavirus के मामले, अकेले यूरोप में ही 3.5 लाख से अधिक केस

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 31, 2020 04:48 pm IST,  Updated : Mar 31, 2020 10:36 pm IST

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस महामारी कहर बरपा रही है। दुनियाभर में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या मंगलवार को आठ लाख के पार हो पहुंच गई। इसमें से सबसे ज्यादा मामले यूरोप में सामने आए हैं।

People prepare places to sleep at a makeshift camp for the homeless in Las Vegas.- India TV Hindi
People prepare places to sleep at a makeshift camp for the homeless in Las Vegas. Image Source : AP/PTI

नई दिल्ली: पूरी दुनिया में कोरोना वायरस महामारी कहर बरपा रही है। दुनियाभर में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या मंगलवार को आठ लाख के पार हो पहुंच गई। इसमें से सबसे ज्यादा मामले यूरोप में सामने आए हैं। अकेले यूरोप में ही कोरोना वायरस के करीब 3.5 लाख से ज्यादा मामले हैं। यूरोपियन देश इटली में 101739, स्पेन में 94417, जर्मनी में 67051, फ्रांस में 44550, इंग्लैड में 22141, स्विट्जरलैंड में 15922 और बेल्जियम में 12775 संक्रमित पाए गए हैं। इस तरह से सिर्फ इन यूरोपियन देशों के कुल मामलों की संख्या ही 358595 पहुंच गई है। यह 4.20 बजे तक के आंकड़े हैं, जिन्हें वर्ल्डोमीटर वेबसाइट से लिया गया है।

वर्ल्डोमीटर वेबसाइट के मुताबिक, मंगलवार शाम 4.20 बजे तक पूरी दुनिया में कुल 800,023 कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 169995 लोग ठीक हो गए और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जबकि 38748 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल मामलों में से 208743 मामलों की फाइल बंद हो गई जबकि 591280 मामले एक्टिव हैं। वेबसाइट के मुताबिक, 591280 एक्टिव मामलों में से 560999 (95%) की हालत स्थिर है जबकि 30281 (5%) की हालत नाजुक बनी हुई है।

एक देश के तौर पर अमेरिका में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। यहां कुल 164359 पॉजिटिव मामले सामने आए, जिनमें से 3173 लोगों की मौत हो गई जबकि 5507 लोग ठीक हो गए। इसी के साथ अमेरिका में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 155679 है। इनमें से 3512 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि बाकि लोगों की स्थिति स्थिर बनी हुई है। अमेरिका के बाद कोरोना वायरस से दूसरा सबसे ज्यादा पीड़ित देश इटली है।

इटली के कुल 101739 मामलों में से 11591 लोगों की मौत हो गई जबकि 14620 लोग ठीक होकर अस्पताल से घर वापस लौट गए। इसी के साथ देश में कुल 75528 एक्टिव केस हैं। इनमें से 3918 लोगों की हालत गंभीर है जबकि बाकियों का स्वास्थ्य स्थिर है। बता दें कि भले ही अमेरिका में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले हैं लेकिन सबसे ज्यादा मौते अभी तक इटली में हुई हैं। वहीं, कोरोना वायरस से मौत के मामले में दूसरे नंबर पर स्पेन है। यहां 8189 लोगों की मौत हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश