1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. भारत में कोरोना मामले बढ़े तो न्यूजीलैंड ने लगाई भारतीयों की एंट्री पर रोक, 11 से 28 अप्रैल तक प्रतिबंध

भारत में कोरोना मामले बढ़े तो न्यूजीलैंड ने लगाई भारतीयों की एंट्री पर रोक, 11 से 28 अप्रैल तक प्रतिबंध

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 08, 2021 10:00 am IST,  Updated : Apr 08, 2021 10:17 am IST

देश में कोरोना के बढ़ते केस के साइड इफेक्ट दिखने लगे हैं। अब न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री ने भारत से आने वाले लोगों पर रोक लगा दी है। 11 अप्रैल से 28 अप्रैल तक ये रोक लागू रहेगी।

कोरोना का विकराल रूप:...- India TV Hindi
कोरोना का विकराल रूप: भारत से आने वाले लोगों की एंट्री पर न्यूजीलैंड ने 11 से 28 अप्रैल तक लगाई रोक Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली: देश में कोरोना के बढ़ते केस के साइड इफेक्ट दिखने लगे हैं। अब न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री ने भारत से आने वाले लोगों पर रोक लगा दी है। 11 अप्रैल से 28 अप्रैल तक ये रोक लागू रहेगी। ये रोक न्यूजीलैंड के नागरिकों के भी अपने देश लौटने पर लागू रहेगी। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डेन ने ऐलान किया है कि भारत से आने वाले लोगों की एंट्री 11 अप्रैल से 28 अप्रैल तक रोक दी गई है। ये नियम न्यूजीलैंड में 11 अप्रैल शाम चार बजे से लागू कर दिया जाएगा।

भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने पर अब वैक्‍सीन की दुनियाभर में आपूर्ति पर भी संकट मंडराने लगा है। संयुक्त राष्ट्र समर्थित कार्यक्रम ने एक भारतीय टीका निर्माता से नौ करोड़ खुराक की आपूर्ति मिलने में देरी का ऐलान किया है, जो कम और मध्यम आय वाले देशों को महामारी से लड़ने के लिए महत्वाकांक्षी टीके की आपूर्ति की दिशा में बड़ा झटका है।

टीका गठबंधन ‘गावी’ ने गुरुवार को कहा कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी आने के कारण यह विलंब हो सकता है, जिससे वहां सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया पर घरेलू मांग बढ़ेगी। सीआईआई कोवैक्स कार्यक्रम के तहत एक महत्वपूर्ण टीका निर्माता संस्थान है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश