1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. Coronavirus से दुनियाभर में मृतकों की संख्या 13,444 पहुंची

Coronavirus से दुनियाभर में मृतकों की संख्या 13,444 पहुंची

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 22, 2020 08:00 pm IST,  Updated : Mar 22, 2020 08:00 pm IST

इटली में वायरस से मरने वालों की संख्या चीन से अधिक हो गई है। इटली में इससे 4,825 लोगों की मौत हुई और इससे 53,578 लोग संक्रमित हुए और 6,072 लोग ठीक हो गये। कोरोना वायरस से सबसे बुरी तरह से प्रभावित देशों में तीसरे स्थान पर स्पेन है जहां 1,720 लोगों की मौत हुई और इसके संक्रमण के 28,572 मामले हैं।

Coronavirus- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर Image Source : PTI

पेरिस. दुनियाभर के 170 देशों में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 13,444 मौतों के साथ 308,130 है। एएफपी ने आधिकारिक सूत्रों की मदद से की गई गणना के अनुसार यह जानकारी दी है। ये आंकड़े अंतरराष्ट्रीय समयानुसार रविवार सुबह 11 बजे तक के हैं। शनिवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार शाम सात बजे तक दुनियाभर में 1,702 और लोगों की मौत हुई और 28,674 नये मामले सामने आये।

चीन में सबसे पहले दिसम्बर में कोरोना वायरस का मामला सामने आया था। चीन में कोरोना वायरस के 81,054 मामले सामने आये जिसमें 3,261 लोगों की मौत भी शामिल हैं। इसमें से 72,244 लोग ठीक हो गये। देश में शनिवार से 46 नये मामलों और छह लोगों की मौत होने की जानकारी दी गई। इटली में फरवरी में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था।

इटली में वायरस से मरने वालों की संख्या चीन से अधिक हो गई है। इटली में इससे 4,825 लोगों की मौत हुई और इससे 53,578 लोग संक्रमित हुए और 6,072 लोग ठीक हो गये। कोरोना वायरस से सबसे बुरी तरह से प्रभावित देशों में तीसरे स्थान पर स्पेन है जहां 1,720 लोगों की मौत हुई और इसके संक्रमण के 28,572 मामले हैं।

फ्रांस में अब तक 562 लोगों की मौत हुई और संक्रमण के मामलों की संख्या 14,459 है। अमेरिका में इससे 340 लोगों की मौत हुई और संक्रमण के 26,747 मामले है। शनिवार की शाम सात बजे से कोसोवो, कोलंबिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, रोमानिया, चिली और साइप्रस में कोरोना वायरस से पहली मौत हुई। अंगोला, गाजा, पूर्वी तिमोर, युगांडा और इरीट्रिया ने वायरस के पहले मामले की जानकारी दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश