1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. क्या गाजा की इमारत पर इजराइल के हमले का अमेरिका को पहले से पता था?

क्या गाजा की इमारत पर इजराइल के हमले का अमेरिका को पहले से पता था?

 Written By: Bhasha
 Published : May 18, 2021 09:30 pm IST,  Updated : May 18, 2021 09:30 pm IST

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि इजराइल ने गाजा की उस इमारत पर हमले के बारे में अमेरिका को जानकारी दी थी जिसमें एसोसिएटिड प्रेस और अन्य मीडिया संस्थानों के दफ्तर थे। 

क्या गाजा की इमारत पर इजराइल के हमले का अमेरिका को पहले से पता था?- India TV Hindi
क्या गाजा की इमारत पर इजराइल के हमले का अमेरिका को पहले से पता था? Image Source : AP

रेक्जाविक (आइसलैंड): अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि इजराइल ने गाजा की उस इमारत पर हमले के बारे में अमेरिका को जानकारी दी थी जिसमें एसोसिएटिड प्रेस और अन्य मीडिया संस्थानों के दफ्तर थे। इजराइल ने दावा किया था कि हमास का गाजा की इमारत में एक खुफिया कार्यालय था जिसे उसने सप्ताहांत में हवाई हमले में गिरा दिया था। लेकिन, इजराइल ने दावे के समर्थन में सार्वजनिक रूप से कोई सबूत पेश नहीं किया था। 

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि इजराइल लक्षित इमारत में हमास की मौजूदगी का कोई भी साक्ष्य खुफिया चैनलों के माध्यमों से साझा करेगा। ब्लिंकन ने आइसलैंड में मंगलवार को कहा, ‘‘हमने खुफिया चैनलों से कुछ और जानकारी हासिल की है।’’ प्रेस स्वतंत्रता अधिकार समूहों ने हमले की निंदा की जिसमें इमारत को गिरा दिया गया। एपी के अध्यक्ष गैरी प्रुइट ने हमले के मामले में स्वतंत्र जांच की मांग की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश