1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. जानिए, बुर्ज खलीफा से भी ऊंचा टावर कहां बननेवाला है?

जानिए, बुर्ज खलीफा से भी ऊंचा टावर कहां बननेवाला है?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 11, 2016 11:50 am IST,  Updated : Apr 11, 2016 11:50 am IST

दुबई में एक ऐसा टावर बनाया जा रहा है जिसकी ऊंचाई बुर्ज खलीफा से भी अधिक होगी।

dubai- India TV Hindi
dubai

दुबई: दुबई में एक ऐसा टावर बनाया जा रहा है जिसकी ऊंचाई बुर्ज खलीफा से भी अधिक होगी। इस टावर को एक अरब डॉलर की लागत पर बनाया जा रहा है। गौरतलब है कि बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है।

प्रॉपर्टी डेवलपर एम्मार ने कहा कि दुबई के क्रीक हार्बर में छह वर्ग किलोमीटर का मास्टर डेवलपमेंट 828 मीटर के बुर्ज खलीफा से कुछ ऊंचा होगा।

एम्मार प्रापर्टीज के चेयरमैन मोहम्मद अलाबर ने सोमवार को कहा कि अभी हम इस टावर की ऊंचाई के बारे में नहीं बता रहे हैं। जब हम इस टावर को खोलेंगे तब इसकी ऊंचाई के बारे में बताएंगे। यह बुर्ज खलीफा से कुछ ऊंचा होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश