Saturday, March 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सुषमा स्वराज दो देशों की यात्रा के पहले चरण में कतर पहुंची, उप प्रधानमंत्री से करेंगी मुलाकात

सुषमा स्वराज दो देशों की यात्रा के पहले चरण में कतर पहुंची, उप प्रधानमंत्री से करेंगी मुलाकात

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Oct 28, 2018 11:46 pm IST, Updated : Oct 28, 2018 11:46 pm IST

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज कतर के साथ भारत के संबंधों को मजबूत बनाने के वास्ते चर्चा और निर्णयों को आगे बढ़ाने के लिए यहां पहुंची।

EAM Sushma Swaraj arrives at Qatar's Doha. She is on a four-day visit to the Gulf countries of Qatar- India TV Hindi
EAM Sushma Swaraj arrives at Qatar's Doha. She is on a four-day visit to the Gulf countries of Qatar and Kuwait

दोहा (कतर​): विदेश मंत्री सुषमा स्वराज कतर के साथ भारत के संबंधों को मजबूत बनाने के वास्ते चर्चा और निर्णयों को आगे बढ़ाने के लिए यहां पहुंची। कतर और कुवैत की चार दिवसीय यात्रा के पहले चरण में यहां आई सुषमा ने कतर के विदेश मंत्री और उप प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी से चर्चा करेंगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि विदेश मंत्री की कतर की यह पहली यात्रा है। 

Related Stories

उन्होंने एक ट्वीट में कहा,‘‘विदेश मंत्री कतर के अमीर से मिलेंगी और विदेश मंत्री के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगी। वह भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगी।’’ विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि सुषमा कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमाद अल-थानी से मुलाकात करेंगी। 

विदेश मंत्री 28 और 29 अक्टूबर को दो दिवसीय प्रवास के दौरान दोहा में भारतीय समुदाय से भी रूबरू होगी। बयान में कहा गया है कि विदेश मंत्री के रूप में सुषमा की यह पहली कतर की यात्रा होगी। स्वराज अपनी यात्रा के अगले पड़ाव में कुवैत जायेंगी जिसके साथ भारत का करीबी और दोस्ताना द्विपक्षीय संबंध है। 

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement