1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. मिस्र: सड़क दुर्घटना में कम से कम 16 की मौत, 9 घायल

मिस्र: सड़क दुर्घटना में कम से कम 16 की मौत, 9 घायल

 Reported By: IANS
 Published : Oct 21, 2017 08:13 pm IST,  Updated : Oct 21, 2017 08:13 pm IST

मिस्र के एस्सुट प्रांत के नजदीक एक रेगिस्तानी सड़क पर कई कारों की टक्कर में कम से कम 16 लोग मारे गए और 9 अन्य घायल हो गए...

Via google maps- India TV Hindi
Via google maps

काहिरा: मिस्र के एस्सुट प्रांत के नजदीक एक रेगिस्तानी सड़क पर कई कारों की टक्कर में कम से कम 16 लोग मारे गए और 9 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एस्सुट के सुरक्षा निदेशालय के प्रमुख जनरल गमल शोकर के हवाले से बताया कि एस्सुट-रेड सी सड़क पर एक ट्रक एक निजी कार से टकरा गई, जिसके कारण 3 और गाड़ियों की टक्कर हो गई। उन्होंने कहा कि मरने वालों में 4 बच्चे और 5 महिलाएं शामिल हैं। घायलों को एस्सुट सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिस्र की केंद्रीय जनसंचार और सांख्यिकी एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2016 में करीब 14,710 सड़क दुर्घटनाओं में करीब 5,343 मिवासी मारे गए थे, जबकि अन्य 18,646 लोग घायल हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश