1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. मिस्र: पुलिस ने 9 'आतंकवादियों' को मार गिराने का दावा किया

मिस्र: पुलिस ने 9 'आतंकवादियों' को मार गिराने का दावा किया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 10, 2017 08:03 pm IST,  Updated : Sep 10, 2017 08:03 pm IST

मिस्र की पुलिस ने रविवार को काहिरा के पास हुई गोलीबारी में 9 संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया...

Representative Image | AP Photo- India TV Hindi
Representative Image | AP Photo

काहिरा: मिस्र की पुलिस ने रविवार को काहिरा के पास हुई गोलीबारी में 9 संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में 3 अधिकारियों समेत 5 पुलिसकर्मी घायल भी हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गीजा के प्रशासनिक क्षेत्र में स्थित एगौजा के निकट आतंकवादियों के 2 संदिग्ध ठिकानों पर छापे के दौरान हुई गोलीबारी में 9 आतंकवादी मार गिराए गए जबकि 5 पुलिस अधिकारी भी घायल हुए हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि अर्द एल्लेवा जिले के एक अपार्टमेंट में आतंकवादी छिपे हैं और हमला करने की साजिश रच रहे हैं। उसक बाद पुलिस ने उस अपार्टमेंट पर छापा मारा। अल-कुसुबिया के प्रशासनिक क्षेत्र में स्थित अल-खोसोस गांव में 15 अगस्त को हुई गोलाबारी में मिस्र के सुरक्षा बलों ने 2 संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया था। 

मिस्र के इस्लामिक राष्ट्रपति मोहम्मद मोरसी को 2013 में बाहर किए जाने के बाद से मिस्र में कई हमले हुए हैं। इन हमलों में मुख्य रूप से सुरक्षा बलों को निशाना बनाया जा रहा है। तब से सैंकड़ों पुलिस एवं सैन्यकर्मी मारे गए हैं। यही वजह है कि पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर जोर-शोर से अभियान चलाती है, जिसके चलते कई बार खतरनाक संघर्ष होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश